पाल्लेकेले: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नेपाल के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में सोमवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारतीय टीम अपने पिछले मैच में बारिश के कारण पाकिस्तान से अंक बांटकर आ रही है, जबकि नेपाल को पिछले मुकाबले में मेज़बान पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी।
यह मुकाबला जीतने वाली टीम सुपर-चार चरण के लिये क्वालीफाई करेगी।