Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

भारत के जख्मों पर पाकिस्तानी नमक:रमीज राजा बोले- अरबों डॉलर के IPL का क्या फायदा; शोएब ने कहा- बहुत गंदा हारे आप

11 नवंबर, 2022 08:08 PM

टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स तंज कस रहे हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB चीफ रमीज राजा, शोएब अख्तर और वसीम अकरम जैसे दिग्गजों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में राय जाहिर की।

रमीज राजा ने कहा- अरबों डॉलर की लीग के क्रिकेटर्स वाली टीम पीछे रह गई और पाकिस्तान आगे निकल गया है। वहीं, दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने इंडियन पेस बैटरी पर कहा- भारत में कोई एक्सप्रेस फास्ट बॉलर नहीं है। पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा- IPL बिल्कुल बेअसर लीग है।

इस स्टोरी में एक-एक करके जानेंगे कि किसने क्या कहा? साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों के रिएक्शन देखेंगे। शुरुआत करते हैं PCB चीफ रमीज राजा से...

1. रमीज राजा : हमारे खिलाड़ी भारतीयों से बेहतर
भारत-पाकिस्तान फाइनल नहीं होने के सवाल पर रमीज ने कहा- कई लोगों ने खुद टीम पर शक किया है। इस विश्व कप ने दिखाया कि वर्ल्ड क्रिकेट कितने पीछे रह गई है और पाकिस्तान कितना आगे निकल गया है। इस वर्ल्ड कप में बिलियन-डॉलर की इंडस्ट्री वाले टीमें पीछे रह गई हैं और हम आगे निकल गए हैं। हमने खुद को बेहतर किया। लिहाजा, हमारी कामयाबी का जश्न मनाएं और हमें इज्जत दें।

2. शोएब अख्तर बोले- भारत के पास कंडीशनल फास्ट बॉलर हैं
शोएब अख्तर ने कहा- इंडिया की शर्मनाक हार...ये टीम बहुत गंदा खेली और वो इसी लायक थी। हैरानी है आप एक विकेट भी नहीं ले सके। आपकी बॉलिंग पूरी तरह एक्सपाेज हो गई। भारत के पास कंडीशनल फास्ट बॉलर हैं। कंडीशन अच्छी हो तो बॉलिंग करते हैं...नहीं तो नहीं। कोई एक्सप्रेस फास्ट बॉलर नहीं है। सिलेक्शन भी कन्फ्यूज करता है। सोचा था मेलबर्न में साथ फाइनल खेलेंगे, अब ऐसा नहीं होगा।

3. वसीम अकरम : IPL का कोई फायदा नहीं
एक पाकिस्तानी अखबार से बातचीत में भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते वसीम अकरम ने कहा- IPL का कोई फायदा नहीं। अकरम ने तर्क दिया कि भारत 2007 में वर्ल्ड चैंपियन बना था। उसके बाद 2008 में IPL आया। इसके बाद भारत कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना। इसका मतलब यही है कि IPL का कोई फायदा नहीं है।

सेमीफाइनल मैच के बाद राहुल द्रविड़ ने इंडियन प्लेयर्स के विदेशी लीग और खास तौर पर बिग बैश खेलने के सवाल पर कहा था- हमारे पास विदेशी लीग खेलने का टाइम नहीं है।

अब जानिए कैसे हारी टीम इंडिया
एडिलेड में गुरुवार को टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथ 10 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी है। इंग्लिश ओपनर्स ने भारत के 169 के टारगेट को बगैर विकेट गंवाए हासिल कर लिया था।

13 नवंबर को मेलबर्न पाकिस्तान-इंग्लैंड फाइनल
13 नवंबर को मेलबर्न में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में बाबर और रिजवान ने कमाल की पारियां खेलीं। टीम के तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा