ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की की सांसें भारत ने फुला दी हैं। तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करना भारी पड़ सकता है। भारत के पास एक ऐसा हथियार है, जिसे तुर्की का दुश्मन ग्रीस लेना चाहता है और भारत ने भी ग्रीस को यह हथियार देने की हामी भर दी है। बस! इसी से तुर्की कांप रहा है। यह वही हथियार है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की नींद हराम कर दी थी। हम बात कर रहे हैं अत्याधुनिक लॉंग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LR-LACM) की। यह वह मिसाइल है, जो अपने लंबी रेंज, सटीक निशाने और राडार से बचने का हुनर जानती है। यह मिसाइल जमीन के बहुत पास से उड़ान भरती है, जिससे यह दुश्मन के रडार पर नहीं आती।
मिसाइल की खासियत
LR-LACM मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ ने विकसित किया है। मिसाइल की खासियत यह है कि यह जमीन से लांच होने पर 1500 किलोमीटर और नेवी के जहाज से लांच होने पर 1000 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी स्पीड 864 से 1111 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मिसाइल की खासियत यह है कि यह सामान्य विस्फोटकों के अलावा परमाणु हथियारों को भी ले जा सकती है। ग्रीस को इसकी रेंज और स्पीड बेहद पसंद आई है, क्योंकि यह मिसाइल तुर्की को ज्यादातर हिस्सों को तबाह कर सकती है। भारत की यह मिसाइल अमरीका की टॉमहॉक और रूस की कैलिबर मिसाइलों की तरह है, जो किसी के राडार में नहीं आती। मिसाइल को जमीन, समुंद्र और हवा से भी लांच किया जा सकता है।
ग्रीस को ऐसे आई पसंद
हाल ही में भारत ने एथेंस में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में इसे दिखाया था। यहीं से ग्रीस को इसकी खूबियां भा गई थीं। ग्रीक मीडिया पेंटापोस्टग्मार और जियोस्ट्रैटिजिका ने यह दावा किया है भारत ने ग्रीस को इस मिसाइल की पेशकश की है। हाल ही में दोनों देशों में रक्षा सहयोग पर भी चर्चा हुई थी, जिसमें इस मिसाइल सौदे की बात उठी थी। हालांकि ग्रीस और भारत ने इस सौदे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनौपचारिक पेशकश से तुर्की की चिंता बढ़ गई है।