Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा, भारी कीमत चुकाने को तैयार: पीएम मोदी

07 अगस्त, 2025 08:44 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोक्ष रूप से संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो वह व्यक्तिगत रूप से इसकी भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क (टैरिफ) बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री का यह बयान आया है, जबकि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। यह व्यापार समझौता भारत के कृषि और डेयरी बाजार तक अधिक पहुंच की अमेरिका की मांग के बीच हो रहा है। अमेरिका मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और इथेनॉल जैसे उत्पादों पर शुल्क कम करने के साथ-साथ अपने डेयरी उत्पादों तक पहुंच बढ़ाने की मांग कर रहा है।

 

भारत इन मांगों का विरोध कर रहा है क्योंकि इनका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। मोदी ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।'' इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है।'' अमेरिका ने कच्चे तेल को लेकर रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत पर दबाव बनाने के मकसद से भारतीय वस्तुओं पर व्यापार शुल्क में और वृद्धि कर दी है। इस अवसर पर मोदी ने महान वैज्ञानिक स्वामीनाथन के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

 

वर्तमान में (अमेरिका के साथ) व्यापारिक तनावों से इतर मोदी ने भारतीय कृषि के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जिसमें पोषण सुरक्षा, फसल विविधीकरण और जलवायु-अनुकूल फसल किस्मों एवं प्रौद्योगिकी एकीकरण पर जोर दिया गया। उन्होंने कृषि प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग के एकीकरण पर जोर देते हुए सूखा-सहिष्णु, ताप-प्रतिरोधी और बाढ़-अनुकूल फसलें विकसित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि फसल की पैदावार का पूर्वानुमान लगाने, कीटों की निगरानी करने और कृषि पद्धतियों का मार्गदर्शन करने के लिए हर जिले में वास्तविक समय पर निर्णय सहायता प्रणालियां सुलभ बनाई जा सकती हैं। मोदी ने फसल चक्र कैसे बदला जाए, किस मिट्टी के लिए क्या उपयुक्त है, उस पर अनुसंधान बढ़ाने का आह्वान किया तथा किफायती मृदा परीक्षण उपकरण एवं प्रभावी पोषक तत्व प्रबंधन तकनीकों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सौर ऊर्जा चालित सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप सिंचाई प्रणाली और प्रिसिशन सिंचाई प्रणाली) की दिशा में प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि ड्रिप प्रणालियों और प्रिसिशन (सटीक) सिंचाई को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा किसानों की ताकत को राष्ट्रीय प्रगति की नींव माना है।

 

मोदी ने कृषि और संबद्ध क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ‘पीएम-किसान', ‘पीएम फसल बीमा योजना', ‘पीएम कृषि सिंचाई योजना', ‘पीएम किसान संपदा योजना', 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का निर्माण और हाल में शुरू की गई पीएम ‘धन धान्य योजना' जैसी कई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘हाल के वर्षों में बनाई गई नीतियां केवल सहायता के लिए नहीं, बल्कि किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए हैं।'' उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने और राजस्व के नए स्रोत बनाने के लिए सरकार के निरंतर प्रयासों को दोहराया। मोदी ने कहा कि सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी गति दी है। ‘ई-नाम' मंच ने किसानों के लिए अपनी उपज बेचना आसान बना दिया है। इस कार्यक्रम में स्वामीनाथन को याद किया गया, जिन्हें मोदी ने एक दूरदर्शी व्यक्ति बताया और कहा कि उनका योगदान किसी भी युग से परे था। प्रधानमंत्री ने बाजरा जैसी भुला दी गईं फसलों पर स्वामीनाथन के दूरदर्शी ध्यान और खेती में रसायनों के अत्यधिक उपयोग के बारे में उनकी शुरुआती चेतावनियों को याद किया। मोदी ने कहा, ‘‘डॉ. स्वामीनाथन का मानना था कि जलवायु परिवर्तन और पोषण संबंधी चुनौतियों का समाधान उन्हीं फसलों में निहित है जिन्हें भुला दिया गया है।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे वैज्ञानिक के काम ने आज की जलवायु अनुकूलन प्राथमिकताओं का पूर्वानुमान लगाया था।

 

मोदी ने यह भी याद दिलाया कि वर्षों पहले स्वामीनाथन ने ‘मैंग्रोव' (खारे पानी में रहने में सक्षम समुद्री क्षेत्र में पाए जाने वाले पौधे) के आनुवंशिक गुणों को चावल में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था, जिससे फसलों को जलवायु के प्रति अधिक लचीला बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘आज जलवायु अनुकूलन एक वैश्विक प्राथमिकता बन गया है जिससे स्पष्ट होता है कि स्वामीनाथन की सोच वास्तव में कितनी दूरदर्शी थी।'' मोदी ने कहा कि स्वामीनाथन ने अनाज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम किया। वहीं, वह पर्यावरण और मृदा स्वास्थ्य के बारे में भी समान रूप से चिंतित थे। उन्होंने दोनों उद्देश्यों में संतुलन बनाने और उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए ‘सदाबहार क्रांति' (दूसरी हरित क्रांति) की अवधारणा पेश की। स्वामीनाथन ने ग्रामीण समुदायों और किसानों को सशक्त बनाने के लिए जैव-ग्रामों का विचार प्रस्तावित किया, साथ ही ‘सामुदायिक बीज बैंकों और भुला दी गई फसलों' जैसे नवीन विचारों को बढ़ावा दिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद, एमएस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष सौम्या स्वामीनाथन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन