Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल योजनाओं को समयबद्व ढंग से निर्धारित अवधि में करें पूरा : नायब सिंह सैनी जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव हरियाणा संकट के दौर से गुजर रहा है, प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करें : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के जींद दौरे से पहले भाजपा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान: डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा में घोटालों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही, अब मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम का मामला सामने आया : सैलजा बालसमंद तहसील की 71 प्रतिभाओं को मिला 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' पंजाब में निजी स्कूल 5 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया अध्यादेश लागू श्री आनंदपुर साहिब के टेंट सिटी में धमाका, लगी भीषण आग

खेल

भारत का पेस अटैक लीड करेंगे उमेश:बॉलिंग कोच पारस बोले- पिच देखकर प्लेइंग-11 चुनेंगे; बांग्लादेश के तस्कीन पहले टेस्ट से बाहर

13 दिसंबर, 2022 06:37 PM

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच पारस म्हांबरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि बुमराह की गैरमौजदूगी में उमेश यादव टीम का पेस अटैक लीड करेंगे। मैच के दिन पिच को देखकर बाकी बॉलर्स के सिलेक्शन पर फैसला लेंगे। वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद चोट की वजह से पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे।

पारस बोले, हम लंबे समय के बाद टेस्ट खेल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप माइंडसेट के बाद वनडे और टेस्ट में शिफ्ट करना मुश्किल रहता है। लेकिन, अब हमारे लिए हर गेम महत्वपूर्ण है। हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को ध्यान में रखकर मैदान में उतरेंगे।

पंत को पता है उनका रोल
पारस बोले, ऋषभ पंत नेट्स में अटैकिंग बल्लेबाजी की ही प्रैक्टिस करते हैं। गेम के इस फॉर्मेट में उन्हें टीम की जरूरतें पता हैं। वे उसी हिसाब से अपना गेम भी खेलते हैं। पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में भारत के टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने भारत के लिए 10 मैचों में 720 रन बनाए हैं।

पारस बोले, हमारे लिए बेस्ट पार्ट है कि सभी प्लेयर्स लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। सिराज और उमेश लंबे समय से फर्स्ट क्लास खेल रहे हैं। सैनी ने भी बांग्लादेश के खिलाफ ए टूर पर बढ़िया खेला। पुजारा भी लगातार काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।

पिच पर निर्भर करेगा टीम सिलेक्शन
पारस बोले कि पिच और सिचुएशन को देखकर टीम में बॉलर्स के सिलेक्शन पर फैसला लिया जाता है। जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में एक ही पिच है। पिछले वनडे में हमें यहां फ्लैट विकेट मिला था। अगर टेस्ट में भी फ्लैट विकेट ही रहा तो 20 विकेट लेना मुश्किल होगा।

स्पिनर्स को थोड़ी भी मदद रही तो हम 3 स्पिनर्स, 2 पेसर्स के साथ जा सकते हैं। मैच के दिन पिच को देखकर ही फैसला लेंगे कि 3 स्पिनर्स खिलाना है या 2 स्पिनर्स।

उमेश लीड करेंगे बॉलिंग अटैक
पारस ने कहा, 'उमेश यादव लंबे समय से भारत के लिए टेस्ट खेल रहे हैं। इस सीरीज में उमेश ही पेस डिपार्टमेंट को लीड करेंगे। सिराज ने टेस्ट बॉलर के रूप में बेहतरीन सुधार किया है। ये दोनों ही प्लेयर बांग्लादेश के खिलाफ अहम साबित होंगे।'

शाकिब हो सकते हैं बाहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बांग्लादेश के हेड कोच रसेल डॉमिंगो ने कहा कि मंगलवार शाम को शाकिब से बात करने के बाद पहले टेस्ट में उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा। तीसरे वनडे में शाकिब को उमरान मलिक का बाउंसर लगा था। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने रेस्ट की सलाह दी थी।

रसेल ने साथ ही बताया कि तस्कीन अहमद पहले टेस्ट में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे। पीठ में चोट के बाद तस्कीन सीरीज के 2 वनडे भी नहीं खेल सके थे। उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें 5 दिवसीय गेम में खिलाने का रिस्क नहीं उठाएगी।

अटैकिंग गेम खेलेगा भारत
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के कप्तान केएल राहुल ने कहा था कि टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में अटैकिंग गेम खेलेगी। राहुल ने कहा कि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की ओर ध्यान दे रहे हैं। उसके लिए बांग्लादेश से दोनों टेस्ट जीतने होंगे। हम उसी अप्रोच को दिमाग में रख कर अपना गेम खेलेंगे।

राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार टेस्ट मैच खेलेगी। उनकी कप्तानी में भारत ने पहला टेस्ट इसी साल जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत को 7 विकेट से हार मिली थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

महिला टेस्ट मैच: लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा