Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा-राज्य में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की बन रही वैल्यू चेन, 778 करोड़ का निवेश • बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति • भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना • नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता • Asian Games 2026: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई • भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: विदेश मंत्री जयशंकर • ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर • जिस व्यक्ति में परिश्रम, साहस, धैर्य, शक्ति, विद्या और पराक्रम होता है, ईश्वर उसकी मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी • कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

दुनिया

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

29 सितंबर, 2026 03:46 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह एस्सार ग्रुप आयोवा में 15 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से अमेरिका के इतिहास का ‘‘सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र’’ बनाएगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में एस्सार ग्रुप के सह-संस्थापक रवि रुइया और उनके बेटे रेवंत की मौजूदगी में सोमवार को यह घोषणा की। ट्रंप ने कहा, ‘‘आज हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेसाबी मेटालिक्स आयोवा राज्य में अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र बनाएगी।’’

एस्सार ग्रुप की कंपनी मेसाबी मेटालिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया ने ‘‘अमेरिका में चीजों के निर्माण के महत्व को वापस लाने के लिए’’ ट्रंप का आभार जताया।

नया इस्पात संयंत्र मेसाबी मेटालिक्स बना रही है, जो भारत के एस्सार ग्रुप के स्वामित्व वाली मिनेसोटा की कंपनी है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने बताया कि मेसाबी मेटालिक्स 2030 तक संयंत्र में उत्पादन शुरू करने के लक्ष्य के साथ इसका निर्माण कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि इस संयंत्र में सालाना एक करोड़ टन इस्पात का उत्पादन होने और राज्य में 1,750 तक स्थायी रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह संयंत्र कंपनी द्वारा मिनेसोटा में 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से बनाई जा रही नयी खदान से लौह अयस्क का इस्तेमाल करेगा।

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि इस खदान में सालाना करीब 75 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन होगा और राज्य में करीब 350 रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह 50 साल में अमेरिका में शुरू होने वाली पहली नई लौह अयस्क खदान होगी। यह खदान मिनेसोटा के मेसाबी आयरन रेंज में स्थित है, जो 80 से 100 मील तक फैला हुआ है और 20वीं सदी के दौरान अमेरिका के कुल लौह अयस्क उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत का योगदान देता था।

इस घोषणा के समय अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक, निर्यात-आयात बैंक के चेयरमैन जॉन जोवानोविक और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के वरिष्ठ निदेशक डेविड कोप्ली मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल

ओमान के राजदूत ने ग्रीन हाइड्रोजन और भारत के साथ एनर्जी सहयोग पर दिया जोर

ओमान के राजदूत ने ग्रीन हाइड्रोजन और भारत के साथ एनर्जी सहयोग पर दिया जोर

खाड़ी में तनाव कम करने के लिए यूएई ने बातचीत पर दिया जोर, ईरान के कब्जे वाले तीन द्वीपों का मुद्दा उठाया

खाड़ी में तनाव कम करने के लिए यूएई ने बातचीत पर दिया जोर, ईरान के कब्जे वाले तीन द्वीपों का मुद्दा उठाया

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को किया खारिज, छठे दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने और सातवें दिन परमाणु वार्ता बहाल करने की बात

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार देने पर UNGA में जोर, AI को लेकर चिंता

युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार देने पर UNGA में जोर, AI को लेकर चिंता

मेक्सिको और अमेरिका में तूफान ‘पोलो’ का असर, बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें आने का खतरा

मेक्सिको और अमेरिका में तूफान ‘पोलो’ का असर, बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें आने का खतरा

SpaceX की Starship 14वीं परीक्षण उड़ान के लिए तैयार, नए मिशन पर दुनिया की नजर

SpaceX की Starship 14वीं परीक्षण उड़ान के लिए तैयार, नए मिशन पर दुनिया की नजर