Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

दुनिया

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

30 सितंबर, 2026 01:21 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतरी बिजनेसमैन एसोसिएशन (क्यूबीए) से भारत में व्यापार और निवेश में साझेदारी की संभावनाओं को सक्रिय रूप से तलाशने और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की अपील की। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। बातचीत के दौरान, वित्त मंत्री ने दोनों देशों में उभरते आर्थिक अवसरों पर चर्चा की।

वित्त मंत्री ने दोहा में क्यूबीए की बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित के दौरान भारत की मजबूत स्ट्रक्चरल ग्रोथ की रफ्तार का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई और वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद निवेश में 11.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, जापान क्रेडिट रेटिंग (जेसीआर) द्वारा भारत की लॉन्ग-टर्म इश्यूअर रेटिंग को बीबीबी प्लस से बढ़ाकर ए माइन्स करना भी भारत में चल रहे स्ट्रक्चरल सुधारों में भरोसे का संकेत माना गया।

भारत ने वित्त वर्ष 26 में अब तक का सबसे ज्यादा सालाना ग्रॉस एफडीआई इनफ्लो 94.53 अरब डॉलर दर्ज किया, जो पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा है।

इससे पहले, वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल-सईद से मुलाकात की।

डॉ. अल-सईद ने 2025 में अपनी भारत यात्रा को गर्मजोशी से याद किया और कहा कि भारत में कई इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर – जैसे पोर्ट, एयरपोर्ट, हाईवे और बिजली – में निवेश की काफी गुंजाइश है। साथ ही, भारतीय कंपनियों के लिए कतर में फूड सिक्योरिटी, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्टार्ट-अप जैसे क्षेत्रों में निवेश के मौके हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत कतर के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने को बहुत महत्व देता है, और उन्होंने “फरवरी 2025 में कतर के अमीर की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने” का भी जिक्र किया।

उन्होंने रिश्तों को रणनीतिक आयाम देने के लिए व्यापार और निवेश को अहम आधार बताया।

सरकारी बयान के मुताबिक, वित्त मंत्री ने भारत और कतर तथा अन्य खाड़ी देशों के बीच सामान्य व्यापार को फिर से शुरू करने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट से बिना किसी रुकावट के समुद्री आवाजाही और व्यापार शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल