Monday, August 17, 2026
BREAKING
यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपए से अधिक आय दिखाने वाले करदाताओं की संख्या 39 प्रतिशत बढ़कर 576 हुई: रिपोर्ट आरबीआई स्वैप विंडो के जल्दी बंद करने के फैसले के बावजूद एफसीएनआर (बी) में निवेश 80 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है: रिपोर्ट

हरियाणा

भाजपा सरकार युवा विरोधी, प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए जेजेपी से जुड़े : दिग्विजय चौटाला

13 मार्च, 2026 08:45 PM

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक तरफ तो देश के मुखिया को विश्वगुरू कह रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कठपुतली बने हुए है। भारत में ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका फैसला ले रहा है। बाहरी दखलअंदाजी के कारण ही आज देश में गैस एवं तेल के लिए संकट बना हुआ है। यह बात हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को हांसी की नई अनाज मंडी में उमड़े जनसैलाब को संबोधित कर रहे थे। भारी भीड़ से गदगद पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा को चारों तरफ से घेरते हुए उनके खिलाफ कड़ा हमला बोला। पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण देश एवं प्रदेश में गैस और तेल की किल्लत हो गई है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का राजनीतिक बनवास अब समाप्त हो चुका है और अब जेजेपी के कार्यकर्ता नए जोश एवं उमंग के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रदेश में जेजेपी की सरकार लाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हमेशा ही किसान-कमेरे की लड़ाई लड़ी है और जेजेपी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि जब जेजेपी सरकार में भागीदार थी तब किसानों की फसलों का उठान दो दिन में कराकर भुगतान सीधे खातों में करवाने जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई थी, लेकिन अब किसान फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहें है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राज में बुजुर्गों की पेंशन एक हजार रुपए तक बढ़ा दी थी, लेकिन अब भाजपा सरकार उसी पेंशन को काटने पर तुली हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हांसी के 23वें जिले के रूप में गठन पर उन्हें खुशी है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भिवानी लोकसभा क्षेत्र में हांसी हलका आता था और हांसी ने भिवानी लोकसभा के चुनाव में डॉ अजय सिंह चौटाला का भरपूर साथ दिया था। इसी तरह जब वे स्वयं 2014 में हिसार लोकसभा से चुनाव लड़ रहे थे, उस समय हांसी हलका हिसार लोकसभा में आता था और तब उन्हें हांसी की जनता ने खूब प्यार दिया था। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जेजेपी के चुनाव चिन्ह चाबी का दौर कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि भाजपा जात-पात, धर्म-मजहब के नाम पर आपसी भाईचारे को खराब करती है। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझना होगा और उसका करारा जवाब जवाब देना होगा। बृज शर्मा ने कहा कि अजय चौटाला जननायक चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला से राजनीतिक शिक्षा लेकर निरंतर जनसेवा में जुटे हुए है और जनता को उनका साथ देना चाहिए। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला भारी भीड़ से गदगद नजर आए और उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस को पानी पी-पी कर कई बार कोसा। उन्होंने भाजपा को युवा विरोधी सरकार बताते हुए इससे सावधान एवं सचेत रहने की अपील की और कहा कि जननायक जनता पार्टी के साथ जुड़कर अपने प्रदेश के सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। इस अवसर पर जेजेपी राजस्थान अध्यक्ष पृथ्वी सिंह मिल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष संदीप न्योल, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, मोहसीन चौधरी, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक रमेश खटक, बहन फूलवती, किरण पूनिया, रजनी मलिक, नरेश द्वारका, रोशन ढांडा, सुरेंद्र भागीराम, धर्मपाल प्रजापत, राजेश सैनी, दीपक मलिक, हांसी जिलाध्यक्ष अमित बूरा, हिसार जिलाध्यक्ष अनिल बालकिया सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित