Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हरियाणा

भाजपा सरकार की विफलताओं का खामियाजा भुगत रही है हरियाणा की जनता : कुमारी सैलजा

25 जून, 2026 08:47 PM

सिरसा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य, सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में भाजपा सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच गहरी खाई है। प्रदेश में पेयजल, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर, नालों की सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार केवल पोर्टलों, ई-टेंडरिंग और प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि गांव चनैत में पेयजल की मांग को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे ग्रामीणों पर आधी रात को पुलिस बल, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए आवाज उठाने वाले ग्रामीणों की बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। लोकतंत्र में जनता की समस्याओं का समाधान संवाद से होता है, दमन से नहीं। सांसद ने कहा कि यदि प्रदेश के ग्रामीणों को आज भी पीने के पानी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है तो यह भाजपा सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक विफलता है। सरकार को तत्काल ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए तथा पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।

कुमारी सैलजा ने सिरसा शहर में वर्षों से चल रहे स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना पिछले लगभग आठ वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मुख्य बाजारों और सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है, आम नागरिकों का आवागमन बाधित है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। हाल ही में व्यापारियों को अपनी दुकानों की चाबियां प्रशासन को सौंपने की चेतावनी तक देनी पड़ी, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। यह स्थिति स्वयं साबित करती है कि सरकार विकास कार्यों के नाम पर केवल अव्यवस्था फैला रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार दावा करती रही है कि 30 जून से पहले नहरों और नालों की सफाई पूरी कर दी जाएगी तथा बरसात से पहले घग्घर नदी के तटबंध मजबूत कर दिए जाएंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकांश कार्य अधूरे पड़े हैं। मानसून सिर पर है और प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में लोग जलभराव तथा बाढ़ जैसी संभावित समस्याओं को लेकर चिंतित हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता के नाम पर पोर्टल और ई-टेंडरिंग की व्यवस्था तो बना दी, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रदेश में विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे। जनता को राहत मिलने के बजाय उसे रोजाना नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को प्रचार छोड़कर धरातल पर काम करने की आवश्यकता है।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार से मांग करती है कि पेयजल, स्टॉर्म वाटर, नालों की सफाई तथा अन्य सभी अधूरे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर प्रदेशवासियों को राहत प्रदान की जाए। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि जनता की आवाज को लाठियों और आंसू गैस से दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा