Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

भाजपा सरकार की विफल नीतियों ने देश को संकट में धकेला: सैलजा

24 मई, 2026 09:07 PM

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही देश को आगाह किया था कि आने वाला समय संकटों से भरा होगा, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल इवेंट मैनेजमेंट और प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया। आज देश में शिक्षा, बिजली, पानी, पेट्रोल-डीजल और गैस जैसे हर मोर्चे पर आम जनता परेशान है। कुमारी सैलजा ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों पर हमला हैं। राजस्थान के सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। एक गरीब परिवार जिसने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, उसका भविष्य पेपर लीक माफियाओं ने बर्बाद कर दिया। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल रही है। शिक्षा व्यवस्था माफियाओं के हवाले होती जा रही है और सरकार केवल तमाशबीन बनी हुई है। इस गंभीर विफलता की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए तथा शिक्षा मंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। डीजल महंगा होने से खेती, परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है।

सांसद ने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्यों में बिजली संकट और जल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। गांवों और शहरों में लोग घंटों बिजली कटौती और पेयजल की कमी से परेशान हैं, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने महिलाओं और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को केवल घोषणाओं और प्रचार की राजनीति दी है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित