Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा हिसार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त पटवारी गिरफ्तार हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : नायब सिंह सैनी रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान' हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

हरियाणा

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा

09 सितंबर, 2026 07:54 PM

सिरसा : सिरसा से सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने रादौर रोड स्थित रतन फार्म, ऊंचा चंदना में आयोजित खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाएं और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारियों की समस्याएं और भ्रष्टाचार आम आदमी के सामने बड़ी चुनौतियां बनकर खड़े हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक कार्रवाई करना समाधान नहीं है। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबे समय से जारी है और नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों को धमकाने के बजाय उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए। “जो लोग शहरों को साफ रखने का काम करते हैं, उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए।” उन्होंने सरकार से दंडात्मक कार्रवाई रोककर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम परिवार का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से मध्यम वर्ग और गरीब परिवार परेशान हैं। रोजगार के अवसरों की कमी और बढ़ती आर्थिक मुश्किलों ने युवाओं और परिवारों की चिंता बढ़ाई है। कुमारी सैलजा ने सरकारी व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनकल्याण पर खर्च होना चाहिए, न कि अनावश्यक खर्चों में। प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उन्हें संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है। अधिवेशन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक चंद्रमोहन, नरपाल सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष, शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष अंबाला कैंट परविंदर सिंह परी, ब्लॉक अध्यक्ष (खेड़ी लक्खा सिंह) परमजीत धीमान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुधा भारद्वाज, सुरेश ढांडा, एवं भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

हरियाणा में खेलों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल मंच, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दिए निर्देश

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा

सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा

हिसार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त पटवारी गिरफ्तार

हिसार में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुनर्नियुक्त पटवारी गिरफ्तार

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : नायब सिंह सैनी

रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज

रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज

हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान'

हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान'

हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी

हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज

रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज