Monday, March 30, 2026
BREAKING
अमृतसर में गोल्डी ढिल्लों मॉड्यूल से संबंधित दो आधुनिक सब-मशीन गन बरामद गैंगस्टरों ते वार का 68वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 508 स्थानों पर छापेमारी; 188 गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार 6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार भारत वैश्विक व्यवधानों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत : इंडस्ट्री मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

राष्ट्रीय

भाजपा 'वोट चोरी' की 'सुनियोजित साजिश' में शामिल : कांग्रेस नेता सुरजेवाला

03 अक्टूबर, 2025 05:55 PM

कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'वोट चोरी' के जरिए जनादेश चुराने की 'सुनियोजित साजिश' का आरोप लगाया और इसे 'संविधान और लोकतंत्र पर हमला' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि 'वोट चोरी' सिर्फ महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र या आलंद या महाराष्ट्र के उस विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, जिसका रिकॉर्ड राहुल गांधी ने जारी किया था। सुरजेवाला ने कथित वोट चोरी के खिलाफ शहर के पुलकेशीनगर में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए संवाददाताओं से कहा, "'वोट चोरी', यानी जनादेश की चोरी भारत के संविधान और लोकतंत्र पर एक सुनियोजित हमला है।

भाजपा की दुष्ट ताकतें आपकी पसंद के व्यक्ति को चुनने के आपके अधिकार को छीन रही हैं।" उन्होंने कहा कि यह "सुनियोजित साजिश" संविधान में निहित एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत को खत्म करने के लिए है, जिसे बी आर आंबेडकर, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, अबुल कलाम आजाद, डॉ राजेंद्र प्रसाद और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनाया। इसे "देश की आत्मा और भारत के लोकतंत्र पर हमला" बताते हुए, सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी में लिप्त भाजपा की ताकतों और "बंधुआ" निर्वाचन आयोग के खिलाफ "वोट चोरी" पर एक राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग इन सबमें "मूकदर्शक" और "भागीदार" बना हुआ है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "आगामी दिनों में जब राहुल गांधी और आंकड़े सामने लाएंगे, तो पूरा देश संविधान, मतदान के अधिकार, लोकतंत्र और वास्तव में भारत की आत्मा पर हमले की गंभीरता को समझ जाएगा।" हाल में सत्ता साझेदारी संबंधी बयानों के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा कुछ नेताओं को नोटिस जारी किए जाने के बारे में उन्होंने पार्टी में किसी भी प्रकार के असंतोष की खबरों को खारिज कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘हमारे पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अधिकृत हैं कि हर कोई पार्टी लाइन का पालन करे और अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कुछ न बोले।''

सुरजेवाला ने कहा कि कुछ लोग भावनाओं में बहकर या किसी और वजह से भावावेश में ऐसे बयान दे देते हैं, जो पार्टी के अनुशासन के दायरे से बाहर होते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने शिवकुमार से इनसे इसी तरह निपटने को कहा है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक में पार्टी का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि राज्य के लोगों को शासन में पूर्ण भागीदारी मिले और पांच गारंटियां सफलता से लागू हों।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

मन की बात: पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह, बोले- देश डटकर सामना कर रहा

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पारंपरिक मुंडू पहनकर पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले-केरल में अब चुनावी माहौल नहीं, जनआंदोलन की लहर

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

पीएम मोदी ने साइंस एजुकेशन में नवचार को सराहा, कहा- निरंतर अभ्यास से ही बढ़ती है बुद्धिमता

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने की गर्मियों में जल संरक्षण संकल्प को दोहराने की अपील

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

पीएम मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को सरकारी कर्मचारियों व संसाधनों का लेना पड़ा सहारा : अखिलेश यादव

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

ईज ऑफ बिजनेस: सीएम फडणवीस बोले- 'महाराष्ट्र में अनुमतियों और बिजली की लागत में कटौती'

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी

सतर्क भारत, सुरक्षित भारत: अफवाहों से बचें और केवल तथ्यों पर भरोसा करें -पीएम मोदी