Sunday, August 30, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’ ‘दोस्तलिक’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान लखनऊ छावनी को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की 14 परियोजनाओं की रखी नींव अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’ भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा एक टिकट ने बदल दी जिंदगी, पंजाब पुलिस कांस्टेबल बना करोड़पति पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर अहम खबर, सरकार उठा रही बड़ा कदम

हरियाणा

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : कुमारी सैलजा

30 अगस्त, 2026 07:15 PM

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलित समाज के सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों को लेकर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में 28 वर्षीय दलित युवक राजेश की पुलिस हिरासत में मौत और उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बदायूं मामले में परिवार द्वारा पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पिटाई के आरोप लगाए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति पुलिस हिरासत में जीवित जाता है और वापस जीवित नहीं लौटता तो निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से दलितों के साथ हिंसा, भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आना सामाजिक न्याय की अवधारणा के लिए गंभीर चुनौती है। कहीं सामाजिक भेदभाव तो कहीं अधिकारों और सम्मान को लेकर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों का ऐसे संवेदनशील मामलों में अपेक्षित कठोरता नहीं दिखाना और जवाबदेही तय करने से बचना चिंताजनक है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार देता है, इसलिए जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव सभ्य और लोकतांत्रिक समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कुमारी सैलजा ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना ने छुआछूत और जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर फिर गंभीर बहस खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि जब देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इतने वरिष्ठ दलित नेता के प्रति ऐसी मानसिकता प्रदर्शित की जा सकती है तो गांव-कस्बों में रहने वाले गरीब दलित परिवारों और बच्चों को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उस समाज से आती हैं जिसने सदियों तक छुआछूत, भेदभाव और अपमान का सामना किया है, इसलिए ऐसी घटनाओं की पीड़ा को केवल राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जा सकता।


हल्द्वानी की घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित ‘शुद्धिकरण’ में शामिल लोगों की भूमिका तय की जाए
कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस गंभीर मुद्दे को देश के करोड़ों दलितों के सम्मान और उनके साथ होने वाले भेदभाव से जोड़ते हुए मजबूती से उठाया है। कांग्रेस की मांग है कि हल्द्वानी की घटना की निष्पक्ष जांच कर कथित ‘शुद्धिकरण’ में शामिल लोगों की भूमिका तय की जाए और यदि जांच में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अथवा अन्य लागू कानूनों के उल्लंघन का मामला बनता है तो उनके तहत कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार बदायूं में पुलिस हिरासत में हुई मौत की भी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा न जाए।


दलित समाज के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाली घटनाओं पर सरकारें चुप क्यों
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान का नाम लेकर राजनीति करती है, लेकिन उसके शासन में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर लगातार उठ रहे सवाल उसके वास्तविक चेहरे को उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस की लड़ाई किसी जाति या व्यक्ति के विरुद्ध नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव और मनुवादी मानसिकता के विरुद्ध है। यह संविधान की समानता और सामाजिक न्याय की भावना की रक्षा की लड़ाई है। सांसद ने कहा कि दलित समाज के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाली घटनाओं में सरकारें चुप नहीं रह सकतीं। दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से दलितों के सम्मान और अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।


रामदेवरा धाम के लिए सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू करे सरकार : कुमारी सैलजा
सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना, हिसार सहित आसपास के हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर सिरसा क्षेत्र से बीकानेर होते हुए रामदेवरा धाम (पोखरण, जैसलमेर) तक सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना, हिसार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोक देवता बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए रामदेवरा जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को रास्ते में कई बार बसें बदलनी पड़ती हैं, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है।


कुमारी सैलजा ने कहा कि रामदेवरा मेला बाबा रामदेव जी की स्मृति में आयोजित होने वाला प्रमुख धार्मिक आयोजन है और 12 सितंबर को रामदेव जयंती के मद्देनजर आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में सरकार को श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए समय रहते सीधी बस सेवा शुरू करनी चाहिए, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।


सांसद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर बीकानेर होते हुए रामदेवरा तक सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सेवा श्रद्धालुओं के साथ-साथ इस मार्ग पर यात्रा करने वाले आम यात्रियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

अग्रवाल वैश्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे आएंः अशोक बुवानीवाला

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

रामायण सीरियल की तरह अब 'मन की बात' सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : राव नरेंद्र सिंह

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी ‘मन की बात’

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

UPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल से मिले CM नायब सैनी, बातचीत कर दी बधाई...

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र का मान: धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

'सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया गया', INLD सुप्रीमो अभय चौटाला का भूपेन्द्र हुड्डा पर तीखा हमला

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

मिड-डे-मील फर्जीवाड़े पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रजिस्टर, ऐप और पोर्टल पर हाजिरी में मिला अंतर तो नपेंगे स्कूल प्रमुख

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'

661 करोड़ के बैंक घोटाले के बाद जागेगा सिस्टम, हरियाणा सरकार ला रही है 'लोकल ऑडिट बिल 2026'