Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन, कांग्रेस पर साधा निशाना

25 जून, 2026 08:58 PM

रोहतक : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 स्वतंत्र भारत के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने भारी यातनाएं सहन की, लेकिन लोकतत्र की लौ को बुझने नहीं दिया। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश में लोकतंत्र सुरक्षित रह सका। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने डा. मंगल सेन को भी नमन किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने लोकतंत्र सेनानियों और आंदोलन में शामिल रहे सभी संघर्षशील कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन केवल स्मरण का नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी को जागरूक करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है कि भविष्य में कभी भी सत्ता संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हावी न हो सके। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक परिवार या राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जन-जन का देश है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने संविधान को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया और झूठा नैरेटिव खड़ा कर सत्ता हासिल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, इसलिए लोगों को ऐसे भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस को कभी देशहित की चिंता नहीं रही और अब उसके नेता विदेशी मंचों पर भी भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस कई बार राष्ट्रहित के खिलाफ खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन बनने पर भी कांग्रेस नेताओं ने उसका विरोध किया और लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की, जबकि करोड़ों भारतीयों ने वैक्सीन लगवाकर अपना जीवन सुरक्षित किया।


रोहतक जेल को बनाया जाएगा अनुभव केंद्र
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के दौरान रोहतक की जेल लोकतंत्र की लड़ाई का बड़ा केंद्र रही थी। उन्होंने कहा कि इसी जेल में वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और जयप्रकाश नारायण जैसे प्रमुख नेता बंद रहे थे, जो लोकतंत्र बचाने के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराने के लिए रोहतक जेल परिसर को अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे युवाओं को यह जानने का अवसर मिलेगा कि आपातकाल के दौरान किस प्रकार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ था।
डा. अर्चना गुप्ता ने लोकतंत्र सेनानियों, शहीदों और आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर आपातकाल की वास्तविकता से लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सजग रहना होगा तथा किसी भी भ्रामक प्रचार से बचते हुए सत्य के पक्ष में खड़ा होना होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड