Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

भाजपा के तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, लोकतंत्र और सत्य की विजय : राव नरेंद्र सिंह

17 मार्च, 2026 07:14 PM

चंडीगढ़ : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद हरियाणा कांग्रेस में उत्साह, उल्लास और जश्न का माहौल देखने को मिला। इस जीत को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने न केवल एक राजनीतिक सफलता, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सत्य की जीत के रूप में भी स्वीकार किया। परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया गया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध जीत के उपरांत चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, जोरदार नारेबाजी की और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विधायकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा ने हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नहीं चाहती थी कि एक साधारण, गरीब एवं दलित परिवार से आने वाला व्यक्ति राज्यसभा में पहुंचकर आम जनता की आवाज़ उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को रोकने के लिए हर तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाए गए, लेकिन अंततः भाजपा अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी।

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के दबाव और विभिन्न रणनीतियों के बावजूद यह परिणाम स्पष्ट करता है कि लोकतंत्र में सच्चाई और जनभावना सर्वोपरि होती है। यह जीत लोकतंत्र की मजबूती और सत्य की विजय का प्रतीक है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि कर्मवीर सिंह बौद्ध राज्यसभा में हरियाणा और देश के हितों को मजबूती से उठाएंगे तथा आम जनता, विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के साथ खड़ी रही है, और यह जीत उसी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

नवनिर्वाचित सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने भी इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व, विधायकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार की सामूहिक जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे राज्यसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और इस जीत को भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत बताया। पूरे आयोजन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान