Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

भर्ती घोटाले पर रणदीप सुरजेवाला का हमला: HPSC को बताया ‘हेराफेरी सर्विस कमीशन’, दोबारा भर्ती कराने की मांग

06 जुलाई, 2025 06:33 PM

चंडीगढ़; हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती घोटाले को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बार फिर हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर जोरदार हमला बोला है। सुरजेवाला ने HPSC को "हेराफेरी सर्विस कमीशन" बताते हुए इसे बर्खास्त करने और सभी भर्ती परीक्षाएं दोबारा निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने की मांग की है।

मुख्य आरोप और तथ्य:

सुरजेवाला ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 2019 के बाद कोई नियुक्ति नहीं हुई। अगस्त 2024 में HPSC ने 26 विषयों में 2,424 पदों के लिए आवेदन मांगे, जिस पर करीब 1.5 लाख युवाओं ने फॉर्म भरे।

लेकिन परीक्षाएं शुरू होते ही घोटाले और गड़बड़ियों का सिलसिला भी शुरू हो गया।

पेपर लीक और गलत प्रश्नों के आरोप:

29 मई 2025: पॉलिटिकल साइंस पेपर की सील टूटी मिली।

1 जून 2025: हिंदी विषय का पेपर लिया गया, जिसमें 6 लिफाफे खुले हुए मिले और 27 प्रश्न पूरी तरह गलत पाए गए।

HPSC ने शुरू में खामियों को नकारा, लेकिन भारी दबाव के चलते 3 जून को पेपर रद्द कर दिया।

ज्योग्राफी पेपर में नकल का आरोप:

8 जून 2025: आयोजित ज्योग्राफी पेपर में 26 सवाल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के पेपर से हूबहू लिए गए, जबकि 6 आंशिक रूप से कॉपी किए गए।

रणदीप ने सवाल उठाया कि क्या यह संयोग है कि HPSC के चेयरमैन आलोक वर्मा भी बिहार से हैं?

रिवाइज्ड आंसर की में भी गड़बड़ी:

HPSC ने 6 सही उत्तरों को गलत घोषित कर दिया।

10 प्रश्नों को बिना ठोस कारण के हटा दिया गया, जिनमें से 6 पूरी तरह वैध थे।

5 प्रश्नों में दो-दो वैध उत्तर होने के बावजूद इन्हें पूरी तरह से डिलीट कर दिया गया।

रणदीप का कहना है कि कुल 17 सवालों में जानबूझकर बदलाव और छेड़छाड़ की गई, जिससे पेपर की वैधता ही खत्म हो जाती है। साथ ही, उन्होंने कहा कि गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग लागू है, जिससे हजारों प्रतिभाशाली युवा प्रभावित हुए हैं।

---

रणदीप सुरजेवाला की मांगे:

1. HPSC को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

2. सभी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाएं दोबारा कराई जाएं।

3. घोटाले की न्यायिक जांच करवाई जाए।

4. प्रश्नपत्र प्रणाली की पारदर्शिता के लिए एक्सपर्ट ग्रुप गठित किया जाए।

5. लापरवाही और घालमेल में शामिल अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

रणदीप सुरजेवाला ने भर्ती घोटाले को हरियाणा के लाखों युवाओं के साथ किया गया बड़ा विश्वासघात करार दिया है और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए इसे "भर्ती जालसाजी पार्टी" कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक न्यायिक जांच नहीं होती और भर्ती प्रक्रिया दोबारा नहीं होती, तब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता