Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

भगवान भागीरथ जयंती के उपलक्ष्य व अपने पूर्वजों की याद में मक्खन सिंह ने गांव में लगाई छबील, की जल सेवा

14 जून, 2025 12:08 PM

सिरसा, ।(सतीश बंसल)। भगवान भागीरथ जयंती के उपलक्ष्य व अपने पूर्वजों की याद में ओढ समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मक्खन सिंह ने अपने गांव कोटली में पानी छबील लगाकर राहगीरों के लिए जल सेवा का आयोजन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मक्खन सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को हमारे महान संतों-महात्माओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। भगवान भागीरथ महाराज की तरह, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और तपस्या से गंगा को धरती पर लाने का असंभव कार्य संभव किया, युवाओं को भी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान भागीरथ ने मां गंगा को धरती पर लाकर जिस तरह संपूर्ण मानवजाति का उद्दधार किया है, उसी प्रकार हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के उत्थान में अपना योगदान देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब युवा भौतिकता और तनाव से घिरे हैं, इन महान आत्माओं के जीवन से प्रेरणा लेकर वे अपने भीतर नैतिकता और आत्मविश्वास को जागृत कर सकते हैं। मक्खन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति को देश के विकास और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि यह पुण्य कार्य हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में, जब ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना न केवल सामाजिक सेवा है, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी पुण्यकारी माना जाता है। इस आयोजन में गांव के कई लोग शामिल हुए और मक्खन सिंह के इस नेक कार्य की सराहना की।उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज हमेशा सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे और उनकी स्मृति में यह छबील का आयोजन किया गया। सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में सैकड़ों राहगीरों ने ठंडा पानी और शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल को एक प्रेरणादायक कदम बताया, जो दूसरों को भी इस तरह के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा जैसी बुराइयों से दूर रहें और हमारी सांस्कृतिक विरासत व विचारों से जुड़ें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान