Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

ब्रिटेन में PM मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर की ऐतिहासिक मुलाकात, चेकर्स में हुआ रणनीतिक संवाद

24 जुलाई, 2025 07:22 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टार्मर से गुरुवार को उनके आधिकारिक आवास ‘चेकर्स’ में मुलाकात की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में दोनों नेताओं ने पहले ‘वन-टू-वन’ चर्चा की और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की गंभीर वार्ता में हिस्सा लिया। दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौता (FTA) इस मुलाकात का सबसे अहम एजेंडा रहा। मई में ही भारत और ब्रिटेन ने इस ऐतिहासिक FTA पर सहमति जताई थी और अब इसे औपचारिक रूप दिया जा रहा है। इस समझौते से भारत के 99% निर्यात को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी।

इससे भारतीय टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वैलरी, फूड प्रॉडक्ट्स को ब्रिटिश बाजार में नई पहुंच मिलेगी। दूसरी तरफ ब्रिटिश कंपनियों के लिए भारत में व्हिस्की, कार और हाई-एंड प्रॉडक्ट्स का व्यापार आसान होगा। बैठक में ‘ब्रिटेन-भारत विजन 2035’ का भी औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद है। इसके तहत दोनों देशों ने आने वाले एक दशक में आपसी साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसमें टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, इनोवेशन, डिफेंस कोऑपरेशन और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र प्रमुख होंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन पहुंचे हैं।

इसके बाद वे मालदीव जाएंगे। ‘चेकर्स’ में स्टार्मर ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात से साफ संकेत है कि भारत-ब्रिटेन रणनीतिक रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे। भारत-ब्रिटेन FTA को दोनो देशों के बढ़ते आर्थिक रिश्तों के लिए ‘गेमचेंजर’ माना जा रहा है। इसके लागू होने से करीब 20 अरब पाउंड से अधिक के द्विपक्षीय व्यापार में नई रफ्तार आने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं