Friday, October 02, 2026
BREAKING
• वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव • राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत • पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’ • समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत • भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक • यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन • बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार • चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश • गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन • जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

हरियाणा

ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण : नायब सैनी

17 सितंबर, 2026 02:27 PM

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रिक्स सम्मेलन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के मुख्यमंत्रियों के शामिल न होने पर निशाना साधा और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में ब्रिक्स समिट होना गर्व की बात थी और यह किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि भारत के गौरव और प्रतिष्ठा का मामला था। वहीं भाजपा सांसद सुजीत कुमार ने नई दिल्ली घोषणापत्र को भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया।

नायब सिंह सैनी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बहुत गर्व की बात थी कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में ब्रिक्स जैसा समिट हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों को ब्रिक्स समिट में बुलाया, और कांग्रेस और उनके इंडी अलायंस के मुख्यमंत्रियों ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मामला किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं था; यह भारत के गौरव और प्रतिष्ठा के बारे में था। जब भारत को सम्मानित किया जा रहा है, तो विपक्षी पार्टियों को छोटी-मोटी राजनीतिक बातों से ऊपर उठकर इस पर सोचना चाहिए था।"

भाजपा सांसद सुजीत कुमार ने ब्रिक्स समिट को लेकर कहा कि आज हर भारतीय को गर्व हो रहा है कि ब्रिक्स का इतना सफल आयोजन हमलोग कर पाए। बहुत लोग ये सोच रहे थे कि नई दिल्ली घोषणापत्र सफल नहीं होगा। सउदी अरब, यूएई, ईरान और चीन जैसे देश एक साथ एक स्वर में नई दिल्ली घोषणापत्र का समर्थन किया, जो कि भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत थी। विश्व मंचों पर ये भारत के पक्ष को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स से कई सारे सफल परिणाम आए। सबसे पहले तो ब्रिक्स में शामिल देशों ने पहलगाम में जो पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड आतंकी हमला हुआ, उसकी कड़ी निंदा की। ये बहुत बड़ी सफलता है। कुछ देशों की तरफ से जो सप्लाई चेन, तकनीक और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है, उसकी कड़ी निंदा की गई।

ब्रिक्स समिट में शाकाहारी खाना परोसे जाने पर लोकसभा एलओपी राहुल गांधी के मजाक को लेकर भाजपा नेता किलारू दिलीप कुमार ने कहा, "राहुल गांधी ने ब्रिक्स समिट का मजाक उड़ाया है, जो इतने शानदार तरीके से हुआ और दुनिया के सबसे अच्छे कार्यक्रमों में से एक था। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मांसाहारी हैं और सवाल किया कि शाकाहारी खाना क्यों परोसा जाना चाहिए। यह बहुत मजेदार है कि किसी ने किसी को नहीं रोका; न तो भाजपा ने और न ही सरकार ने कभी किसी को अपनी पसंद का खाना खाने से रोका।"

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "यह सही है। मैं कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री को छोड़कर यहां मेहमान के तौर पर आए लगभग 100 फीसदी लोग मांसाहारी थे। आप बेवजह उन्हें भी शाकाहारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"

 

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि

हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि

अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया

अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया

पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा

पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी

श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात

9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज

जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी

जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी

टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी

टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी

हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव

हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव