Wednesday, September 02, 2026
BREAKING
आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना एम्स के अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े: 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका बिना कीमत बढ़ाए अपडेट हुई Kawasaki Ninja 500, नए मॉडल ईयर के साथ बुकिंग शुरू

दुनिया

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

02 सितंबर, 2026 12:22 PM

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स (दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों का संगठन) की अध्यक्षता कर रहा है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में ब्रिक्स के सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेताओं के साथ-साथ विशेष आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने अभी आधिकारिक रूप से यह घोषणा नहीं की है कि महासचिव करीब 10 दिन बाद नयी दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेंगे।’’

इस वर्ष ब्रिक्स का विषय ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिक्स की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। ये कार्यक्रम ब्रिक्स सहयोग के तीन प्रमुख स्तंभों— राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच संपर्क को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए।

भारत ब्रिक्स के संस्थापक सदस्यों में एक है और इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने एक जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। इस वर्ष ब्रिक्स अपनी स्थापना की 20वीं वर्षगांठ भी मना रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री

आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री

पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया

पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया

ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप

ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना

शादी समारोह में हमला करके न‍िर्दोषों की जान लेना अमेरिका की क्रूरता, ईरान दृढ़ता से जवाब देगा: इस्माइल बाघेई

शादी समारोह में हमला करके न‍िर्दोषों की जान लेना अमेरिका की क्रूरता, ईरान दृढ़ता से जवाब देगा: इस्माइल बाघेई

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव

समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई के लाखों लोग हो सकते हैं प्रभावित: यूएन

समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई के लाखों लोग हो सकते हैं प्रभावित: यूएन

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

अमेरिकी राजदूत गोर और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रपति ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा

राष्ट्रपति ट्रंप ने एप्पल से अपने मानचित्र पर ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने को कहा

उत्तर कोरिया के विरोध के बीच दक्षिण कोरिया का रुख साफ, ‘फ्रीडम एज’ अभ्यास जारी रहेगा

उत्तर कोरिया के विरोध के बीच दक्षिण कोरिया का रुख साफ, ‘फ्रीडम एज’ अभ्यास जारी रहेगा