Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की मौत... 40 साल की उम्र में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, जानें एक्सपर्ट की राय

10 अक्टूबर, 2025 07:32 PM

42 साल की उम्र, जहां ज़िंदगी का जोश अपने चरम पर होता है, वहीं भारत के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ‘द हीमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से पहचाने जाने वाले वरिंदर 2009 के मिस्टर इंडिया थे, जो पंजाब के जालंधर में रहते थे। प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर होने के साथ वे एक्टर और डेयरी फार्मर भी थे।

शुद्ध शाकाहारी और फिटनेस फ्रिक होने के बावजूद इतनी कम उम्र में उनका निधन हर किसी के लिए हैरान करने वाला है। इस घटना ने उस भ्रम को तोड़ दिया है कि बॉडी बिल्डिंग या फिटनेस रूटीन हार्ट डिज़ीज़ से पूरी तरह बचा सकता है।

क्यों बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
एनसीबीआई की रिपोर्ट बताती है कि अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर बढ़ जाए, तो नसों में ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है। इससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जयपुर की क्लीनिकल डायटिशियन सुरभि पारीक कहती हैं कि फिटनेस फ्रिक लोग अक्सर अपनी डाइट और एक्सरसाइज को एज के हिसाब से एडजस्ट नहीं करते। “उम्र बढ़ने के साथ शरीर की ज़रूरतें बदलती हैं। अगर हम उसी तीव्रता से वर्कआउट करते रहें, तो दिल और किडनी दोनों पर दबाव पड़ता है।”

हार्ट अटैक के पीछे क्या हैं छिपे कारण?
उम्र बढ़ने के साथ हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई बीपी जैसी बीमारियों का रिस्क स्वाभाविक रूप से बढ़ता है।

लाइफस्टाइल, तनाव, फास्ट फूड और अनियमित नींद दिल की सेहत बिगाड़ते हैं।

एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) का लेवल बढ़ने से नसें सिकुड़ जाती हैं और ब्लड फ्लो बाधित हो जाता है।

सीने में दर्द, सांस फूलना, घबराहट, या कंधे और पीठ में दर्द- ये सभी हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत हैं।

उम्र के हिसाब से करें एक्सरसाइज और डाइट प्लान
सुरभि पारीक का कहना है कि ओवर एक्सरसाइज करना 40 की उम्र के बाद शरीर पर भारी पड़ सकता है। “कई लोग अचानक फिटनेस की ओर झुक जाते हैं और अत्यधिक प्रोटीन या सप्लिमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं. इससे शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है।”

बैलेंस्ड डाइट लें, जिसमें सब्जियां, मिलेट्स और दालें शामिल हों।
तेल, चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन सीमित करें।
हाइड्रेशन और नींद पर उतना ही ध्यान दें जितना वर्कआउट पर।
योग: दिल के लिए प्राकृतिक इलाज
40 की उम्र के बाद बढ़ते मेंटल प्रेशर से भी दिल पर असर पड़ता है. सुरभि पारीक मानती हैं कि योग इस स्थिति का रामबाण इलाज है। “योग से फेफड़े मज़बूत होते हैं, स्ट्रेस कम होता है और दिल को ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर मिलती है।”

उनके अनुसार, नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम से न सिर्फ दिल की सेहत सुधरती है, बल्कि मानसिक संतुलन भी बना रहता है। नींद पूरी करना भी उतना ही ज़रूरी है; क्योंकि ओवर एक्सरसाइज और कम नींद का संयोजन दिल पर भारी पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित