Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

बेटी के जन्म पर मिलेंगे ₹50,000 रुपये, इस राज्य सरकार ने लांच की 'भाग्य लक्ष्मी योजना'

25 सितंबर, 2025 06:31 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऐसी पहल की शुरुआत की है जो ना सिर्फ बेटियों की परवरिश को सम्मान दिलाएगी, बल्कि भविष्य को आर्थिक सुरक्षा भी देगी। सरकार की ‘भाग्य लक्ष्मी योजना’ का मकसद है कि जब किसी गरीब घर में बेटी जन्म ले, तो उसे बोझ नहीं, बल्कि भाग्य का वरदान समझा जाए। यह योजना खासतौर पर उन परिवारों के लिए तैयार की गई है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो अपनी बेटियों को बेहतर जीवन देना चाहते हैं।

जैसे ही बेटी जन्म लेगी, मिलेगा बड़ा तोहफा
इस योजना के तहत जैसे ही किसी गरीब परिवार में बेटी जन्म लेती है, सरकार उसकी नाम पर ₹50,000 का बॉन्ड जारी करती है। यह रकम जब बेटी 21 वर्ष की होगी तो बढ़कर करीब ₹2 लाख हो जाएगी। इसके साथ ही, जन्म के समय मां को ₹5,100 की सहायता राशि सीधे खाते में दी जाएगी ताकि शुरुआती देखभाल और जरूरतों में कोई कमी न हो।

शिक्षा के हर पड़ाव पर आर्थिक मदद
सरकार की ये योजना केवल जन्म पर मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटी की शिक्षा को भी मजबूती से सहारा देती है। जैसे-जैसे वह आगे की पढ़ाई में कदम बढ़ाएगी, वैसे-वैसे आर्थिक मदद भी मिलती जाएगी –
कक्षा 6 में: ₹3,000
कक्षा 8 में: ₹5,000
कक्षा 10 में: ₹7,000
कक्षा 12 में: ₹8,000
यह पूरी राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी ताकि किसी भी तरह की बिचौलिया व्यवस्था से बचा जा सके।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:
परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
सालाना पारिवारिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
यह योजना एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों पर लागू होती है।
बेटी की शादी 18 साल की उम्र के बाद ही होनी चाहिए।

आवेदन के लिए किन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी?
इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ जरूरी होंगे:

-बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
-माता-पिता का आधार कार्ड
-बीपीएल कार्ड या आय प्रमाण पत्र
-राशन कार्ड व निवास प्रमाण पत्र
-पासपोर्ट साइज फोटो
-बैंक खाता पासबुक और मोबाइल नंबर
-आंगनवाड़ी में बेटी का नामांकन

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित