Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

बुड़ैल जेल के कैदी की मौत का मामला:GMCH-32 में हंगामा कर रहे परिजनों पर लाठीचार्ज, कई चोटिल हुए, परिवार के गंभीर आरोप

15 दिसंबर, 2022 06:28 PM

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पिछले महीने ड्रग केस में पकड़े सेक्टर 56 के राहुल (22) की सेक्टर 32 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-32) में मौत हो गई है। उसकी मौत पर परिवार व रिश्तेदारों ने गुरुवार को हॉस्पिटल में जम कर हंगामा किया। स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल हॉस्पिटल में तैनात किया गया। मृतक राहुल की मां को भी चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और राहुल के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है।

नशे की ओवरडोज देने का आरोप

इससे पहले बीते सोमवार को भी परिवार व अन्य लोगों ने हॉस्पिटल में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। आरोप लगाया गया कि राहुल को जेल में नशे की ओवरडोज दी गई जिससे उसकी मौत हुई। 2 बच्चों के पिता राहुल को पिछले महीने चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रग केस में पकड़ा था। जिसके बाद उसे बुड़ैल जेल भेज दिया गया। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ी थी और उसे हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था।

झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए

परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पहले उसे झूठे ड्रग केस में फंसाया गया। उसके बाद उसका रिमांड न लेने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए मांगे। जेल में उसे नशीला पदार्थ दिया गया जिससे अब उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई और वह वैंटिलेटर पर जा पहुंचा। राहुल के कब्जे से 25.8 ग्राम हेरोइन दिखाई गई थी। राहुल की पत्नी पैरालाइज्ड है। उसके 4 और 3 साल साल के दो बच्चे हैं।

कहा था कॉल करूंगा- मगर हॉस्पिटल जा पहुंचा

राहुल के परिवार के मुताबिक इसी महीने को जेल में बीती 6 दिसंबर को मिलने गए थे। तब उसकी तबीयत ठीक थी। इसके बाद राहुल ने कहा था कि वह 8 दिसंबर को कॉल करेगा और उसकी मम्मी से बात करवा देना। उसके बाद वीरवार को उसका कॉल नहीं आया। इसके बाद 9 दिसंबर को परिवार को पुलिस का कॉल आया कि राहुल की तबीयत ज्यादा खराब है और GMCH-32 में उससे मिलने आ जाए। परिवार के मुताबिक उसकी हालत बहुत खराब थी और मुंह से झाग निकल रहा था।

मोहाली फेज 6 में करता था काम

जानकारी के मुताबिक, राहुल मोहाली के फेज 6 में सीट कवर डालने का काम करता था। परिवार ने आरोप लगाया कि उसे पहले मोहाली पुलिस ने पकड़ा और पैसे मांगे। जिसके बाद उसे चंडीगढ़ पुलिस के हवाले का दिया था। वहीं उस पर ड्रग का झूठा केस डाल दिया गया। थाने में उसकी पिटाई भी की गई।

जेल जाने के सप्ताह भर में ही तबीयत बिगड़ी

राहुल के परिवार का कहना है कि जेल भेज पांचवें दिन उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया गया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार के मुताबिक जेल प्रशासन ने जेल में ड्रग की बात छिपाने की कोशिश की। अगर राहुल की तबीयत खराब थी तो उसे PGI रेफर किया जाता। वहीं राहुल की पत्नी ने कहा कि उन्हें दो दिनों के बाद पुलिस ने राहुल को पकड़े जाने की जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका