Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

बीजेपी सिर्फ हथकंडों के दम पर जीतना चाहती है : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

17 मार्च, 2026 07:18 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी राज्यसभा चुनाव में भी वोट चोरी के अपराध को अंजाम देने से बाज नहीं आई। इस चुनाव में सत्ताबल का दुरुपयोग कर बीजेपी ने हमारे नेता राहुल गांधी के आरोपों को सच साबित कर दिया है। संख्याबल ना होते हुए भी बीजेपी द्वारा पार्टी उपाध्यक्ष दूसरे उम्मीदवार को चुनाव में उतारना बताता है कि इस पार्टी का लोकतंत्र और जनमत में कोई भरोसा नहीं है। ये सिर्फ हथकड़ों के दम पर जीतना चाहती है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए। सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस के चार वैध वोट भी रद्द कर दिए गए, जबकि वे वोट रिटर्निंग ऑफिसर ने कई बार स्वीकार भी किए थे। विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि बीजेपी को जितवाने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर ने पूरी तरह बीजेपी का एजेंट बनकर काम किया। फिर भी, कांग्रेस के वफादार विधायकों की एकजुटता के आगे बीजेपी और रिटर्निंग ऑफिसर दोनों को मुंह की खानी पड़ी। आखिरकार कांग्रेस उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच गए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिन 5 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग की, उनके नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। इन सभी को खुद ही विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, वरना आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को न सिर्फ पार्टी, बल्कि उनके हलके की जनता भी सबक सिखाएगी। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर बादली विधायक कुलदीप वत्स के वोट को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है मैने खुद कुलदीप वत्स जी का वोट देखा था उन्होंने अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी को ही दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार द्वारा विधानसभा के भीतर अपनाये गये रवैये की भी कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सदन के अंदर राज्यसभा चुनाव पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन उन्हें नेम करके बाहर कर दिया गया, जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। बीजेपी चर्चा से भाग रही है, इससे स्पष्ट है कि उसके मन में चोर है और उसने यह चुनाव जीतने के लिए अनैतिक और गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए।
इस मौके पर हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी उम्मीदवार करमवीर बौद्ध को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि प्रदेश दलित-पिछड़े व वंचित वर्ग की जीत है। कांग्रेस ने एक आम परिवार के पार्टी वर्कर को राज्यसभा भेजकर एकबार फिर बताया है कि यह सर्वजन की भागीदारी में विश्वास रखने वाली पार्टी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित