Thursday, May 28, 2026
BREAKING
मोदी सरकार में ग्राम पंचायतें मजबूत होकर ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनी : अमित शाह ट्विशा शर्मा केस : सीबीआई ने दहेज हत्या मामले में सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार यूएन एजेंसी की चेतावनी: आने वाले वर्षों में और गर्म होगी धरती, टूटेगा रिकॉर्ड स्लोवेनिया के नए प्रधानमंत्री को बधाई, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद : पीएम मोदी मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिलाकर दी बधाई नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली जीत : नायब सिंह सैनी बिना देरी के गेस्ट टीचर्स को नियमित कर्मचारियों वाले लाभ दे सरकार : भूपेंद्र हुड्डा प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा : नायब सिंह सैनी कांग्रेस की नीतियों और फैसलों का श्रेय लेने में लगी भाजपा सरकार : राव नरेंद्र सिंह किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र को दोगुना व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य: नायब सिंह सैनी

हरियाणा

बिना देरी के गेस्ट टीचर्स को नियमित कर्मचारियों वाले लाभ दे सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

28 मई, 2026 08:04 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाई कोर्ट द्वारा सुनाए गए गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण वाले फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी कांग्रेस की नियमितीकरण वाली नीति पर मुहर लगा चुका है। अब उसी नीति के तहत गेस्ट टीचर्स के पक्का होने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में सरकार को बिना देरी के कोर्ट के फैसले को लागू करना चाहिए। हुड्डा ने गेस्ट टीचर्स को बधाई देते हुए खुशी जताई कि हाई कोर्ट के फैसले ने बीजेपी सरकार के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। बीजेपी द्वारा बार-बार झूठ फैलाया गया कि इन टीचर्स की नियुक्ति नियमों के विरुद्ध हुई थी। जबकि कांग्रेस सरकार ने उस समय स्कूलों की जरूरतों को पूरा करने, शिक्षा के स्तर को सुधारने व सभी स्कूलों में पर्याप्त टीचर्स मुहैया करवाने के लिए यह कदम उठाया था। इसके लिए उचित प्रकिया और मानदंडों की पालना की गई थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सरकार द्वारा 16 जून 2014 और 18 जून 2014 को बनाई गई नियमितीकरण (Regularization) नीतियों को पूरी तरह उचित ठहराते हुए, इसके तहत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता खोल दिया था। उसी फैसले व नीति के आधार पर गेस्ट टीचर्स को यह लाभ मिलने जा रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2014 में कच्चे कर्मचारियों के हित में यह बड़ा फैसला लिया था। लेकिन सत्ताधारी बीजेपी ने बार-बार इस नीति पर सवाल उठाए और कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ की कोशिश करी। लेकिन कोर्ट के फैसले से हरियाणा के हजारों कच्चे कर्मचारियों की नौकरी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा अब टल गया है।

हुड्डा ने कहा कि एकतरफ जहां कांग्रेस सरकार की नीति को अदालत ने उचित करार दिया है, वहीं बीजेपी सरकार द्वारा लागू की गई कोई भी नीति अदालत में ठहर नहीं पाई। ना तो ये सरकार पक्की नौकरियां दे पा रही है और ना ही कौशल निगम के तरत भर्ती किए जा रहे कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित कर पा रही है। जबकि बीजेपी ने चुनाव में झूठा वादा करके 1.25 कच्चे कर्मचारियों के परिवारों से वोट लिया था।
हुड्डा ने कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट और अब हाई कोर्ट का फैसला हरियाणा के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये ना केवल कच्चे कर्मचारियों के हजारों परिवारों के लिए राहत की सांस है, बल्कि न्याय की जीत भी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिलाकर दी बधाई

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डा. अर्चना गुप्ता को लड्डू खिलाकर दी बधाई

नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली जीत : नायब सिंह सैनी

नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मिली जीत : नायब सिंह सैनी

प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा : नायब सिंह सैनी

प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा : नायब सिंह सैनी

कांग्रेस की नीतियों और फैसलों का श्रेय लेने में लगी भाजपा सरकार : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस की नीतियों और फैसलों का श्रेय लेने में लगी भाजपा सरकार : राव नरेंद्र सिंह

किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र को दोगुना व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य: नायब सिंह सैनी

किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र को दोगुना व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य: नायब सिंह सैनी

'स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' पकड़ेगा तेज रफ़्तार : आरती सिंह राव

'स्वस्थ हरियाणा - समृद्ध हरियाणा अभियान' पकड़ेगा तेज रफ़्तार : आरती सिंह राव

हरियाणा भाजपा में नई कमान: अर्चना गुप्ता को बधाई, बोले अनिल विज—“अब पार्टी में लगेंगे पहिए”

हरियाणा भाजपा में नई कमान: अर्चना गुप्ता को बधाई, बोले अनिल विज—“अब पार्टी में लगेंगे पहिए”

महंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ी, सरकार जवाब दे : कुमारी सैलजा

महंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़ी, सरकार जवाब दे : कुमारी सैलजा

हरियाणा भाजपा की कमान मिलने पर अर्चना गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व और पीएम मोदी का जताया आभार

हरियाणा भाजपा की कमान मिलने पर अर्चना गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व और पीएम मोदी का जताया आभार

हरियाणा : ओलिंपिक एसोसिएशन में अटके ₹2.50 करोड़ दिलाने के नाम पर खेल कंपनी के डायरेक्टर से ₹3.50 करोड़ की ठगी, खुद को बताते थे सरकारी अफसर

हरियाणा : ओलिंपिक एसोसिएशन में अटके ₹2.50 करोड़ दिलाने के नाम पर खेल कंपनी के डायरेक्टर से ₹3.50 करोड़ की ठगी, खुद को बताते थे सरकारी अफसर