Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

बिना टिकट यात्रियों पर रोडवेज का शिकंजा, विशेष चेकिंग अभियान शुरू

09 अगस्त, 2026 09:02 PM

साढ़ौरा : हरियाणा रोडवेज ने बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सरकार के आदेश पर 5-6 सदस्यों की टीमें विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में यात्रियों के टिकटों की जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान साढ़ौरा से बिलासपुर रोड पर अब तक पांच यात्री बिना टिकट सफर करते मिले, जिनके चालान काटे गए।

रोडवेज अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि टीम द्वारा सुबह करीब 12 बजे से बसों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कई बार कंडक्टर द्वारा यात्रियों को टिकट जारी नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसी स्थिति में चेकिंग के दौरान यात्री के बिना टिकट मिलने पर उसे जुर्माने की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह की स्थिति को रोकने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बिना यूनिफॉर्म कर्मचारियों के चालान काटने पर सवाल चेकिंग अभियान के दौरान कुछ कर्मचारी बिना यूनिफॉर्म के सवारियों के टिकट चेक करते और चालान काटते नजर आए। इसको लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रियों की ओर से सवाल उठाया गया कि चेकिंग करने वाले कर्मचारियों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो। रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि बस में सफर करते समय टिकट जरूर लें और उसे यात्रा पूरी होने तक संभालकर रखें। बिना टिकट पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड