Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

बिजली बिलों में अतिरिक्त शुल्कों से जनता पर बढ़ा बोझ : सैलजा

19 मार्च, 2026 08:05 PM

सिरसा : सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बिजली बिलों के माध्यम से आम जनता पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता को अब फ्यूल सरचार्ज, फिक्स चार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्कों के जरिए और अधिक परेशान किया जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज, फिक्स चार्ज तथा इलेक्ट्रिसिटी चार्ज जैसे विभिन्न मदों के नाम पर अतिरिक्त राशि जोड़ी जा रही है, जिससे आम परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से यह शिकायतें सामने आ रही हैं कि उनके बिजली बिलों में म्युनिसिपल टैक्स तक जोडक़र भेजा जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। इससे स्पष्ट है कि उपभोक्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर विश्वास करते हुए अपनी छतों पर सोलर पैनल स्थापित किए हैं, उन्हें भी फिक्स चार्ज एवं फ्यूल चार्ज के नाम पर भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। यह स्थिति न केवल गलत है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की नीति के भी विपरीत है।

उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि बिजली बिलों में लगाए जा रहे सभी अतिरिक्त शुल्कों की तुरंत समीक्षा की जाए। ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिलों में गलत तरीके से जोड़े गए टैक्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा सोलर उपभोक्ताओं के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति लागू की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी तंत्र सुनिश्चित किया जाए।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई के इस दौर में जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना जनविरोधी कदम है और कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता के हितों की आवाज़ उठाती रही है तथा आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान