Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

बासमती उद्योग के संकट पर केंद्र सरकार तत्काल उठाए प्रभावी कदम : सांसद सैलजा

29 मई, 2026 07:59 PM

चंडीगढ़ : सिरसा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य ने कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा और पंजाब का बासमती उद्योग अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण बासमती निर्यात प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों, मजदूरों और उद्योग से जुड़े लाखों परिवारों की चिंता बढ़ गई है। सांसद ने कहा कि बासमती केवल एक कृषि उत्पाद नहीं है, बल्कि हरियाणा और पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। ऐसे समय में जब धान की बुवाई का मौसम शुरू होने जा रहा है, निर्यात में आई रुकावटों ने किसानों और उद्योग जगत दोनों के सामने अनिश्चितता पैदा कर दी है। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के स्तर पर समन्वित प्रयास करे। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत की विदेश नीति का उद्देश्य केवल राजनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि देश के किसानों, निर्यातकों और उद्योगों के आर्थिक हितों की रक्षा करना भी होना चाहिए।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रभावित देशों और व्यापारिक साझेदारों के साथ सक्रिय कूटनीतिक पहल कर वैकल्पिक व्यापारिक मार्गों तथा निर्यात के नए अवसर तलाशने चाहिए ताकि भारतीय बासमती को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक निर्बाध पहुंच मिल सके। सांसद ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल एक आपातकालीन कार्ययोजना (कांटीजेंसी प्लान) तैयार करे, जिसमें किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने, एमएसपी व्यवस्था को मजबूत करने, खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने तथा राइस मिल उद्योग को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उपाय शामिल हों। कुमारी सैलजा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों, मजदूरों और उद्योग जगत को आश्वस्त करना सरकार की जिम्मेदारी है। केवल दावों से काम नहीं चलेगा, बल्कि समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाने होंगे ताकि देश के अन्नदाता और कृषि आधारित उद्योग इस चुनौती से उबर सकें। सांसद ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करेगी तथा किसानों और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित