Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

बाबो सा महाराज की अराधिका मंजू बाई सा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

14 जून, 2025 12:07 PM

सिरसा। ।(सतीश बंसल)। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री शनि धाम में बाबो सा भगवान का आशीर्वाद एवं आरती उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सर में बाबो सा भगवान की परम अराधिका मंजू बाई सा विशेष रूप से पधारी। मंदिर में स्थापित भगवान बाबो सा महाराज के अद्भूत स्वरूप के समक्ष बाई सा जी ने ज्योत प्रज्जविलत कर बाबो सा भगवान की आरती की और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंजू बाई सा ने बाबो सा भगवान की सवा तीन फुट की सात प्रतिमाएं अपने कर कमलों से भक्तों को उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर बाबो सा के भक्तों ने मधुरवाणी में भजनों के माध्यम से बाबो सा महाराज की महिमा का गुणगान किया। प्राचीन श्री शनि धाम मंदिर में पधारने पर श्री शनिदेव मंदिर चेरीटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों चंद्रमोहन भृगुवंशी, आनंद भार्गव, गौरव जैन, मनोज जैन, योगेश भार्गव, दीपक भार्गव, राजन, गौरव भार्गव व अन्यों ने फूल मालाएं भेंट कर स्वागत किया।

बाबो सा महाराज की परम अराधिका मंजू बाई सा के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उनके श्रीचरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भजन मंडली के द्वारा बाबो सा भगवान पर आधसारत विभिन्न भजन गाए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। कलाकारों ने 'तेरे बिन बाबो सा हमारा नहीं कोई रे', ' मैं तेरे लिए क्या लिखूं' , ' मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरे बाबो सा प्रभू है', ' तेरे वास्ते रे बाबो सा नैन मेरे जागे रे जागे बाबो सा ', 'तूं रिश्ता बना लें, तू अपना बना ले', 'जब बिन बोले मिलता, हम बोल के क्या मांगें' इत्यादि भजनों के द्वारा अपने भावों की प्रस्तुति दी।

बाबो सा महाराज की परम उपासिका मंजू बाई सा ने जीणोद्धार के बाद बने सिरसा के प्राचीन शनि धाम के अद्भूत परिसर की सराहना की। बाबो सा महाराज के अद्भूत दरबार से ज़ुड़ने का आह्वान किया।
वर्णनीय है कि मंजू बाई सा अब तक देशभर में बाबो सा महाराज के 155 मंदिर स्थापित कर चुकी है और 11000 से अधिक प्रतिमाएं स्थापित कर चुकी है। कार्यक्रम के समापन पर मंजू बाई सा ने बाबो सा महाराज की सात अभिमंत्रित प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को अपने कर कमलों से प्रदान की और पावन आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं को बाबो सा महाराज के स्वरूप, कथा एवं आरती तथा प्रसाद भेंट किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा