Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

बाढ़ की आशंका के बीच हिमाचल में फिर ऑरेंज अलर्ट

10 जुलाई, 2025 05:00 PM

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर सहित कई जिलों के लिए गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा और अलग-अलग जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी की ओर से आज सुबह जारी बाढ़ संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार अगले 24 घंटों में संभावित बारिश के कारण पूरी तरह से संतृप्त मिट्टी और निचले इलाकों में सतही बहाव/जलभराव हो सकता है।

वहां बुधवार शाम से ही काले बादल छाए हुए हैं, जो आगे और ज्यादा बारिश होने का संकेत दे रहे हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। अब तक मानसून के कारण आधिकारिक रूप से 85 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग लापता हैं और कई जिलों में लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है। हालांकि क्षेत्रीय एजेंसियों का अनुमान है कि चल रहे खोज एवं बचाव अभियानों के पूरा होने के बाद वास्तविक मौतों की संख्या 115 से ज्यादा हो सकती है। 340 से अधिक घर और 149 गौशालाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक के सार्वजनिक अवसंरचना को नुकसान पहुंचा है जबकि 223 जल योजनाएं और 750 से अधिक ट्रांसफार्मर बाधित हुए हैं।

थुनाग में 466 लोग प्रभावित
अकेले मंडी के थुनाग एवं सेराज इलाकों में 31 जून और एक जुलाई की मध्य रात्रि को आई अचानक बाढ़ से 466 लोग प्रभावित हुए। बादल फटने और बांधों से अचानक पानी छोड़े जाने से हालात और बिगड़ गए हैं तथा तटबंध और पुल बह गए हैं। कुल्लू, कांगड़ा और मंडी सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में शामिल हैं। आईएमडी ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और चंबा, कांगड़ा, सोलन, शिमला तथा सिरमौर में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले