Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

बाएज़ का विजय रथ रोक आगे बढ़े मेदवेदेव, अल्काराज़, ज़्वेरेव भी जीते

03 सितंबर, 2023 05:07 PM

न्यूयॉर्क: रूस के दानिल मेदवेदेव ने अर्जेंटीना के सेबैस्टियन बाएज़ का विजय रथ रोकते हुए उन्हें अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में करारी शिकस्त दी।
बाएज़ पिछले 12 मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में आ रहे थे लेकिन पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने शनिवार को उन्हें 6-2, 6-1 7-6(6) से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
शुरुआती दो सेट एकतरफा रूप से जीतने के बाद मेदवेदेव को तीसरे सेट में बाएज़ से कड़ी टक्कर मिली। बाएज़ ने मेदवेदेव के फोरहैंड का मज़बूती से जवाब देते हुए तीसरे सेट में 5-2 की बढ़त बना ली लेकिन इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। मेदवेदेव ने खेल दोबारा शुरू होने के बाद वापसी करते हुए 4-5 पर सर्विस हासिल की। बाएज़ के लिये लगातार अप्रत्याशित गलतियां करना भारी पड़ा और वह टाईब्रेकर में 6/6 पर गलती करके मुकाबला हार गये।
मेदवेदेव ने जीत के बाद कहा, "मुझे ऐसा लगा कि हम दोनों अच्छा खेल रहे थे, यहां तक कि पहले दो सेटों में भी। मैं सही मौकों पर थोड़ा बेहतर खेला, सब कुछ मेरे हिसाब से हो रहा था। थोड़ा भाग्य का भी साथ रहा और मेरे अच्छे खेल ने भी मुझे सेट में बनाए रखा।"
अगले दौर में मेदवेदेव का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर से होगा।
इस बीच, रूस के आंद्रे रुबलेव, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज़्वेरेव और स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्री-क्वार्टरफाइनल में कदम रखा।
रुबलेव ने फ्रांस के आर्थर रिंडरनेक को 3-6, 6-3, 6-1, 7-5 से हराया। गत चैंपियन अल्काराज़ ने ब्रिटेन के डैन इवान्स को 6-2, 6-3, 4-6, 6-3 से मात दी। ज़्वेरेव ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-7(2), 7-6(8), 6-1, 6-1 से मात दी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल