Monday, August 24, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र: अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग दिल्ली में डिवाइडर पार कर सामने से आ रही इनोवा से टकराई कार: दो विधायक समेत 6 लोग घायल यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन Vishwanath and Sons Box Office Day 10: सौ करोड़ के पार हुई सूर्या की फिल्म, ताकती रह गई 'बंटवारा 1947'

दुनिया

बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग

24 अगस्त, 2026 11:19 AM

बांग्लादेश में एक रिटायर्ड हिंदू टीचर और उनके परिवार की कथित हत्या की खबर पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया और बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, "बांग्लादेश में जिस तरह से चार-पांच हिंदुओं की उनके घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई, और वह भी एक ऐसे टीचर के परिवार की जो हाल ही में रिटायर हुए थे, यह बहुत चिंता की बात है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का यह सिलसिला आखिर कब रुकेगा? जब बांग्लादेश में नई सरकार बनी थी तो उम्मीद थी कि हालात और परिस्थितियां बदलेंगी। एक युवा प्रधानमंत्री आए हैं, जो कम से कम अपने नागरिकों की सुरक्षा तो कर पाएंगे, लेकिन जो दुखद समाचार आया है, वह बहुत ही चिंतनीय और निंदनीय है और सरकार के लिए भी आंखें खोल देने वाला है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद करनी चाहिए कि वर्तमान सरकार इस मामले में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। गहराई से जांच करेगी और अपराधियों को दंड दिलवाएगी। यह हिंदुओं के मानवाधिकार का हनन है और लगातार होती हत्याओं के सिलसिले पर पूर्ण विराम लगाया जाना बहुत जरूरी है।"

वीएचपी प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हम आशा करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कम से कम अपने दायित्व को निभाएंगे और हिंदुओं के मानवाधिकारों के बारे में बोलने पर कभी तो कुछ साहस दिखाएंगे। अभी तक इन संगठनों की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। जो घटनाएं घट रही हैं, वह इस बात को साबित करती है कि किस तरह से पूरे बांग्लादेश का सांस्कृतिक परिवर्तन हो चुका है। यह वही बांग्लादेश था, जहां पर कभी मां काली के जयकारे गूंजते थे। आज वहीं पर जिहादी जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। यह स्थिति बदलनी चाहिए।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

रूस का बड़ा दावा: 12 घंटे में यूक्रेन के 250 ड्रोन मार गिराए, 19 इलाकों में एयर डिफेंस सक्रिय

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

मोहसिन रेजाई की चेतावनी, अमेरिका के आर्थिक युद्ध में साथ देने वाले देश ईरान के दुश्मन

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील करीब पूरी हुई, कानूनी और तकनीकी भाषा पर काम जारी : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

अब पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

अब पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश

ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश