Thursday, August 20, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, गृहमंत्री अमित शाह बोले – बस्तर है भारत की आत्मा

09 फ़रवरी, 2026 07:53 PM

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक लालबाग मैदान में 9 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 का भव्य और यादगार समापन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने जनजातीय कला-संस्कृति पर आधारित विशाल प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया। अमित शाह ने अलग-अलग स्टॉल्स पर रुककर आदिवासी समुदायों की पारंपरिक कलाओं, हस्तशिल्प, खान-पान और जीवनशैली को करीब से देखा और कलाकारों की जमकर सराहना की।

प्रदर्शनी अवलोकन के बाद अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि “बस्तर की संस्कृति भारत की आत्मा का सजीव प्रतिबिंब है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अब बस्तर की पहचान डर नहीं, बल्कि संस्कृति, कला और गौरव से होगी।

प्रदर्शनी में दिखी जनजातीय विरासत की जीवंत झलक

बस्तर पंडुम 2026 की प्रदर्शनी में जनजातीय जीवन की विविधता और प्रकृति से जुड़ाव को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। यहां प्रमुख रूप से पारंपरिक शिल्प,ढोकरा आर्ट,टेराकोटा और वुड कार्विंग,बांस एवं लौह शिल्प,सीसल कला,वेशभूषा और आभूषण दंडामी माड़िया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा, हल्बा जनजातियों की पारंपरिक पोशाकें शामिल रहे।

आदिवासी व्यंजनों और पेय ने खींचा ध्यान

प्रदर्शनी में बस्तर के पारंपरिक खान-पान की भी खास झलक देखने को मिली, जिनमें जोंधरी लाई के लड्डू,मंडिया पेज,आमट, चापड़ा चटनी, कुलथी दाल,पान बोबो, तीखुर और पारंपरिक पेय लांदा और सल्फी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करने और नई पीढ़ी से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आदिवासी कला, शिल्प और परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता

12 अलग-अलग श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया—

  • जनजातीय नृत्य: गौर माड़िया नृत्य – बुधराम सोढ़ी (दंतेवाड़ा)
  • जनजातीय गीत: पालनार दल – मंगली एवं साथी (दंतेवाड़ा)
  • जनजातीय नाट्य: लेखम लखा – सुकमा
  • जनजातीय वाद्ययंत्र: रजऊ मंडदी – कोण्डागांव
  • जनजातीय वेशभूषा: गुंजन नाग – सुकमा
  • जनजातीय आभूषण: सुदनी दुग्गा – नारायणपुर
  • जनजातीय शिल्प: ओमप्रकाश गावड़े – कांकेर
  • जनजातीय चित्रकला: दीपक जुर्री – कांकेर
  • जनजातीय पेय: भैरम बाबा समूह – बीजापुर
  • जनजातीय व्यंजन: ताराबती – दंतेवाड़ा
  • आंचलिक साहित्य: उत्तम नाईक – कोण्डागांव
  • वन औषधि: राजदेव बघेल – बस्तर

विजेताओं को अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। टॉप-3 विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में कला प्रस्तुति और सहभोज का विशेष आमंत्रण भी मिलेगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्घाटित यह तीन दिवसीय महोत्सव हजारों कलाकारों की भागीदारी के साथ जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का ऐतिहासिक प्रयास साबित हुआ।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती