Friday, October 02, 2026
BREAKING
• Kangra: सत्संग के लिए परौर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, गुरु के दीदार को उमड़ा जनसैलाब • हिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा, बागवानों की बढ़ी चिंता • विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 49.09 लाख रुपये की लागत से लगने वाले नए ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत • ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत जिला स्तरीय खेलों का आगाज • एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक जीतकर पटियाला लौटे ओलंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर का भव्य स्वागत • खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई • ‘ युद्ध नशों विरूद्ध ’ मुहिम को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सीमावर्ती जिलों में नशा-मुक्ति संबंधी आध्यात्मिक सुधार कार्यक्रम को मंजूरी • पंजाब ने स्वैच्छिक रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया • हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ के स्टेट एडिटर की माता के निधन पर दुख जताया • सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

दुनिया

बराक ओबामा लेकर आ रहे हैं नया पॉडकास्ट, बताएंगे किन छह किताबों ने बदल डाली उनकी सोच

11 अगस्त, 2026 04:17 PM

वॉशिंगटन : किताबों को यूं ही इंसानों का सच्चा दोस्त नहीं कहा जाता। जिंदगी जहां अटकती है, भटकाव आता है वहां ये संभालने का पूरा प्रयास करती हैं। ऐसा शायद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी सोचते हैं। तभी तो अब राजनीति से इतर अपने एक और पसंदीदा शगल के जरिए लोगों से जुड़ने का मन बना चुके हैं। ओबामा एक नया पॉडकास्ट शुरू करने वाले हैं, जिसमें वे उन किताबों पर चर्चा करेंगे जिन्होंने उनके सोचने के तरीके, उनके विश्वास और दुनिया को देखने के नजरिए को प्रभावित किया।

‘अ ग्रेट बुक विद ओबामा’ नाम का यह छह एपिसोड वाला पॉडकास्ट 24 सितंबर से ऑडिबल पर उपलब्ध होगा। इसे ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी हायर ग्राउंड और ऑडिबल मिलकर तैयार कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने एक तस्वीर के साथ ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की।

इस सीरीज में ओबामा छह ऐसी चर्चित किताबों को चुनकर उनके बारे में विस्तार से बात करेंगे, जो उनके जीवन और विचारों पर गहरा असर डाल चुकी हैं। इनमें टोनी मॉरिसन की ‘सॉन्ग ऑफ सोलोमन’, जेम्स बाल्डविन की ‘द फायर नेक्स्ट टाइम’, जॉन ले कैरे की ‘टिंकर टेलर सोल्जर स्पाई’, कॉर्मैक मैकार्थी की ‘ ऑल द प्रिटी हॉर्सेस’, मर्लिन रॉबिन्सन की ‘गिलियड’ और रॉबर्ट पेन वॉरेन की ‘ऑल द किंग्स मैन’ शामिल हैं।

हर एपिसोड में ओबामा एक किताब को केंद्र में रखकर एक अतिथि के साथ बातचीत करेंगे। हालांकि, मेहमानों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

ओबामा लंबे समय से किताबों के शौकीन माने जाते हैं। राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान भी उनकी पढ़ने की आदत और किताबों की पसंद अक्सर चर्चा में रही। वह हर साल अपनी पसंदीदा किताबों की सूची भी साझा करते हैं। हाल में जारी उनकी 2026 की समर रीडिंग लिस्ट में भी कई समकालीन लेखकों की किताबें शामिल थीं।

इस नए पॉडकास्ट के पीछे ओबामा की सोच सिर्फ किताबों की सिफारिश करने तक सीमित नहीं है। उनका मानना है कि कुछ किताबें केवल कहानियां नहीं सुनातीं, बल्कि इंसान के दुनिया को देखने के नजरिए को बदल देती हैं। यही वजह है कि उन्होंने उन किताबों को चुना है जो परिवार, धर्म, नस्ल, राजनीति और अमेरिका जैसे विषयों पर उनके विचारों को आकार देने में महत्वपूर्ण रही हैं।

ओबामा के लिए यह पॉडकास्ट उनकी सार्वजनिक जिंदगी का एक अलग पहलू सामने लाने का मौका भी है। राष्ट्रपति और राजनेता के रूप में उन्हें पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन किताबों के जरिए उनकी व्यक्तिगत सोच और उन विचारों की जड़ों को समझने का यह एक अलग अवसर होगा।

ऐसे समय में जब लोग तेजी से छोटे वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट की ओर बढ़ रहे हैं, ओबामा का किताबों पर केंद्रित पॉडकास्ट शुरू करना अपने आप में दिलचस्प है। यह इस बात की याद भी दिलाता है कि अच्छी किताब का असर पढ़ना खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक बना रह सकता है।

24 सितंबर से श्रोता यह जान सकेंगे कि आखिर वे कौन-सी किताबें थीं जिन्होंने बराक ओबामा को एक लोकप्रिय और विचारशील व्यक्ति बनाया। एक ऐसा व्यक्ति जिसकी सुलझी सोच के कई लोग कायल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी