Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

बठिंडा में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार

21 मार्च, 2026 08:09 PM

बठिंडा । पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी बठिंडा में एक कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से दो देसी .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और चार कारतूस मिले हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जो हथियार इनके पास से मिले हैं, वे दिल्ली से लाए गए थे। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी विकास अरोड़ा का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी घरेलू हिंसा जैसे मामलों में शामिल रह चुका है। वहीं, इससे पहले भी एजीटीएफ पंजाब ने हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (करनाल यूनिट) के साथ मिलकर एक और बड़ी कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन में भगोड़े गैंगस्टर लक्की पाटियाल के दो करीबी साथियों राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम शाह को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों बंबीहा गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

इन आरोपियों पर 18 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुए चर्चित मर्डर केस में शामिल होने का आरोप है, जिसमें चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने इलाके में काफी सनसनी फैला दी थी।
पंजाब पुलिस ने बताया कि वह राज्य में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी आरोपियों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाईयां करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित