Saturday, June 27, 2026
BREAKING
सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

राजनीति

बजट सत्र का आखिरी दिन चढ़ा हंगामे की भेंट

07 अप्रैल, 2023 10:08 AM

राज्यसभा और लोकसभा अगले सत्र तक के लिए स्थगित, विपक्षी दलों ने तिरंगा यात्रा निकाली
नई दिल्ली। 
संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन की कार्यवाही भी हंगामे के चलते नहीं हो पाई। इसके साथ ही राज्यसभा और लोकसभा अगले सत्र तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। संसद स्थगित होने के बाद कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी दलों ने विजय चौक पर तिरंगा मार्च किया। अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति की मांग को लेकर अड़ी कांग्रेस और 12 अन्य विपक्षी दलों ने विरोध जताने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की तरफ से रखी गई शाम की चाय की पार्टी का बहिष्कार कर दिया है।
एक दिन भी नहीं चली सदन की कार्यवाही
पिछली 14 बैठकों के दौरान दोनों सदनों में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग और राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लेकर खूब हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने भी राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर हंगामा किया। इनके चलते सदन की कार्यवाही एक भी नहीं चल पाई।
रिजिजू बोले- कांग्रेस ने सदन का अपमान किया
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज फिर कांग्रेस सांसदों और बाकी विपक्षी नेताओं ने मिलकर सदन में हंगामा किया। आज उन्होंने फिर काले कपड़े पहनकर सदन का अपमान किया। ये देश देख रहा है कि कांग्रेस क्या कर रही है। कांग्रेस न तो संविधान में यकीन करती है और न देश के कानून का सम्मान करती है।
खड़गे बोले- अडाणी की संपत्ति ढाई साल में इतनी कैसे बढ़ गई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम अडाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग चाहते हैं, लेकिन इसे सरकार बनाने से क्यों डर रही है। अडाणी की संपत्ति केवल ढाई साल में 12 लाख करोड़ कैसे हो गई। मोदी जी क्यों एक ही व्यक्ति को इतनी चीजें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए हम जब भी नोटिस देना चाहते थे। हमें कभी भी बोलने नहीं दिया। ऐसा पहली बार हुआ है। मैंने 52 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा। यहां 2 साल से मैं देख रहा हूं कि खुद सत्तारूढ़ पार्टी के लोग सदन नहीं चलने दे रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब