Saturday, June 27, 2026
BREAKING
सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

हरियाणा

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता

27 जून, 2026 06:52 PM

चंडीगढ़ : बहादुरगढ़ में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का जगह-जगह पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मोदी-नायब जिंदाबाद और डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया। बहादुरगढ़ में हुए स्वागत व अभिनंदन से अभिभूत डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह स्वागत हर उस कर्मठ कार्यकर्ता का स्वागत है जो पार्टी के लिए अपना पसीना बहाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और गणमान्य नागरिकों का आभार जताया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करते हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां किसी भी सामान्य कार्यकर्ता के लिए मेहनत, समर्पण और निष्ठा के बल पर सर्वाेच्च पद तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध हैं। भाजपा में वंशवाद नहीं, बल्कि कठोर परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण को महत्व दिया जाता है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सेवा ही संगठन है। जनसेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पसीना बहाता है और पूरे समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करता है तभी भाजपा चुनाव जीतती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता, चुनाव जीता के मूल मंत्र पर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करना ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सफलता की कुंजी है।

डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को विश्वास, सुशासन और गरीब कल्याण के बताया। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में मोदी सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक मंचों पर उसकी रणनीतिक एवं कूटनीतिक भूमिका लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह

नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी

नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी