Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज • 7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ • अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है' • 'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर • उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी' • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया, फाइनल में चीन से टक्कर • एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल • भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम के गोल्ड जीतने पर ज्योति सुरेखा बोलीं- हमने किया बेहतर प्रदर्शन • एशियन गेम्स 2026: राजेश-चिकिथा ने मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, ओलंपिक 2028 का टिकट भी हुआ पक्का • 'कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन', तीरंदाज जोड़ी राजेश-चिकिता को गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

दुनिया

फ्रांस: सड़क पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत के बाद हिरासत में 400 लोग

30 सितंबर, 2026 01:34 PM

पेरिस: स्कूलों में घटती सुविधाओं और बढ़ती परेशानी को लेकर फ्रांस में बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे। स्कूलों की बदहाल स्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन मंगलवार को कई शहरों में हिंसक हो गया। देशभर में 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें बड़ी संख्या में नाबालिग हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पिछले सप्ताह पेरिस से शुरू हुआ यह आंदोलन अब देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। छात्रों ने सैकड़ों हाई स्कूलों के प्रवेश द्वारों को बंद किया। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को करीब 400 स्कूलों में प्रदर्शन या व्यवधान हुआ, जबकि लगभग 40 स्कूलों में पूरी तरह नाकाबंदी की गई।

प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में कक्षाओं में छात्रों की संख्या कम करना, शिक्षकों और अन्य स्टाफ की कमी दूर करना तथा स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। छात्रों ने लंबे और थकाऊ टाइमटेबल के अलावा हाल की गर्मी के दौरान कक्षाओं में अत्यधिक तापमान को लेकर भी नाराजगी जताई है।

मीडिया आउटलेट ली मोंडे की खबर के मुताबिक उत्तरी शहर लील में प्रदर्शनकारियों ने कूड़ेदानों में आग लगा दी और पुलिस पर बोतलें, पत्थर तथा अन्य वस्तुएं फेंकीं। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बोर्डो, रेन्न, नांते, मार्सेय और अन्य शहरों में भी छात्रों और पुलिस के बीच टकराव की खबरें सामने आईं।

फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को ही 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और करीब 180 स्कूल प्रभावित हुए थे। मंगलवार को आंदोलन और फैल गया। पुलिस के साथ झड़पों में अब तक दर्जनों सुरक्षाकर्मी और छात्र घायल हुए हैं।

एक ओर छात्र आंदोलनरत हैं तो वहीं फ्रांस में सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी भी सरकार की बजट योजनाओं के खिलाफ हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की प्रस्तावित बजट योजना में सार्वजनिक खर्च में कटौती शामिल है। शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग भी हड़ताल में शामिल हुआ है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने स्कूलों के आसपास आगजनी और हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों, शिक्षकों और पुलिस को खतरे में डालने वाली गतिविधियों को उचित नहीं ठहराया जा सकता। दूसरी ओर, छात्र संगठनों और कुछ शिक्षकों का कहना है कि छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

छात्र संगठन के अध्यक्ष रियाद रानी ने कहा कि कई कक्षाओं में 32 से 35 तक छात्र हैं और शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। उनके अनुसार, छात्रों का उद्देश्य बेहतर और अधिक समान शैक्षणिक परिस्थितियों की मांग करना है।

इस बीच, सरकार और विपक्ष के बीच भी प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री लेकोर्नू और वामपंथी नेता जीन-ल्यूक मेलेंशों के बीच प्रदर्शनकारियों से निपटने के तरीके को लेकर सार्वजनिक रूप से मतभेद सामने आए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

भारत-कतर आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर, निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से की अपील

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में भारत के 5 नए स्थल जोड़े गए, उदयगिरि गुफाओं को मिला स्थान

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

जयशंकर-गुटेरेस मुलाकात में ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर फोकस, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

अमेरिका के विजिटर वीजा के लिए भारतीयों को करना पड़ा 346 दिन का इंतजार, ऑडिट में खुलासा

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मध्यस्थों के प्रयास जारी

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल

यूएनएचआरसी में उठा पीओके और पीओजीबी का मुद्दा, मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान पर सवाल