Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

दुनिया

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को फिर नहीं मिली न्यूयॉर्क आने की इजाजत, भारत ने वीडियो संबोधन के प्रस्ताव का किया समर्थन

18 सितंबर, 2026 12:27 PM

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को अमेर‍िका ने वीजा देने से इनकार कर द‍िया है। ऐसे में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया है, जिसके तहत फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास अगले हफ्ते होने वाली उच्च स्तरीय बैठक को वीडियो लिंक के जरिए संबोधित कर सकेंगे। बुधवार को यह प्रस्ताव भारी बहुमत से पास हुआ। इसके पक्ष में 152 वोट पड़े, जबकि सिर्फ अमेरिका, इजरायल और पैराग्वे ने इसके खिलाफ वोट दिया। चार अन्य देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। हालांकि, अमेरिका ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए वीजा दिया है। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अब सातवें महीने में पहुंच चुका है।


यह दूसरी बार होगा जब महमूद अब्बास संयुक्त राष्ट्र महासभा को वीडियो के जरिए संबोधित करेंगे। पिछले साल भी वीजा नहीं मिलने के बाद उन्होंने इसी तरह महासभा को संबोधित किया था।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की उप-स्थायी प्रतिनिधि टैमी ब्रूस ने अब्बास को वीजा नहीं देने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने फिलिस्तीनी पक्ष पर आतंकवाद को पूरी तरह न छोड़ने का आरोप लगाया।


उन्होंने कहा क‍ि हम इस मांग से पीछे नहीं हटेंगे कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण और पीएलओ (फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन, जिसका प्राधिकरण पर नियंत्रण है) आतंकवाद को पूरी तरह और बिना किसी शर्त के छोड़ें।
फिलिस्तीन को एक देश के रूप में पूरी मान्यता नहीं मिली है और संयुक्त राष्ट्र में उसे ऑब्जर्वर यानी पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल है।
संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने दोहराया कि फिलिस्तीन अपने साथ-साथ इजरायल के भी 'शांति और सुरक्षा' के साथ रहने के अधिकार को मानता है।
उन्होंने कहा, "हमें वीजा नहीं दिया गया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र के सामने सबसे बड़े मुद्दों में से एक, यानी फिलिस्तीनी लोग और उनका नेतृत्व, यहां मौजूद नहीं हैं।"


उन्होंने कहा, "वे यहां पूरी मजबूती से मौजूद हैं।"
मंसूर ने कहा कि फिलिस्तीनी लोग तब तक अपनी बात रखते रहेंगे, जब तक उनके मुताबिक फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायल का 'गैरकानूनी कब्जा' खत्म नहीं हो जाता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सहमति के मुताबिक दो-देश समाधान लागू नहीं हो जाता।
उन्होंने कहा कि इसके तहत 1967 की सीमाओं के आधार पर एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलिस्तीनी देश बने, जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम हो और जो इजरायल के साथ शांति और सुरक्षा के साथ रहे।


चीन और रूस ने भी अब्बास को वीजा नहीं देने के लिए अमेरिका की आलोचना की। उनका कहना था कि संयुक्त राष्ट्र की मेजबानी से जुड़े समझौते के तहत वॉशिंगटन की जिम्मेदारी थी कि वह अब्बास को वीजा दे।
सभी पश्चिमी देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया।
पिछले महीने जब खबरें सामने आई थीं कि अब्बास को वीजा नहीं मिलेगा, तब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अमेरिका से अब्बास को उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने की अनुमति देने की अपील की थी।
उन्होंने कहा था, "हमारी अपील और उम्मीद यही है कि मेजबान देश, मेजबानी से जुड़े समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेगा। इस समझौते का मकसद उन लोगों, राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों के न्यूयॉर्क और अमेरिका आने-जाने को आसान बनाना है, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र से जुड़े काम के लिए यहां आना होता है।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन