नई दिल्ली आगामी 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स की तैयारियां जोरों पर हैं।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में टीम के खिलाड़ी खूब पसीना बना रहे हैं और आईपीएल के नए सीजन के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं। शनिवार को सहायक कोच विजय दहिया ने खिलाड़ियों को फिटनेस, बॉलिंग और बैटिंग के टिप्स दिए।