Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

फरीदाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द दूर होगी पेयजल की समस्या

15 मई, 2026 07:35 PM

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के लोगों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि सरकार ने गंगाजल को सीधे फरीदाबाद तक पहुंचाने के लिए एक योजना बनाई है. इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के हापुड़ क्षेत्र स्थित अपर गंगा कैनाल से गंगाजल लाकर फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा.

इस परियोजना के लिए लगभग 35 किलोमीटर लंबी और 3500 MM व्यास की बड़ी पाइपलाइन बिछाने का प्लान तैयार किया है. यह पाइपलाइन हापुड़ से अमीपुर तक लाई जाएगी, जहां से शोधन यंत्रों के जरिए पानी को साफ कर शहर के अलग -अलग इलाकों में सप्लाई किया जाएगा.

हरियाणा और UP के मंत्री के बीच मुलाकात
फरीदाबाद शहर लंबे समय से भूजल और यमुना के सीमित एवं खराब गुणवत्ता वाले पानी पर निर्भर है. तेजी से बढ़ती आबादी और उद्योगों के कारण शहर में पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है. कई इलाकों में खारे पानी की
समस्या बढ़ती जा रही है. इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री जल्द ही उत्तर प्रदेश के मंत्री और जलशक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे.

सरकार का मानना है कि इस गंगाजल परियोजना के लागू होने के बाद शहर को स्वच्छ पेयजल मिलेगा और भूजल पर निर्भरता कम होगी. इससे आने वाले 25 से 30 वर्ष तक पानी की समस्या खत्म हो सकेगी. इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति पूरी हो सकेगी.

मांग और पूर्ति में बड़ा अंतर
वर्तमान में फरीदाबाद शहर की आबादी 30 लाख से अधिक है और शहर में पेयजल की आपूर्ति 3OO MLD है, लेकिन शहरवासियों की मांग 450 MLD है. यहां मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर होने के कारण शहर की आबादी ज्यादातर टैंकरों पर निर्भर है. सबसे अधिक दिक्कत अरावली पहाड़ों के आसपास और NIT क्षेत्र में है. इसी कारण राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. इस गंगाजल परियोजना के पूरा होने के बाद लंबे समय तक शहर में जल सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी.

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित