Monday, July 13, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट जुरासिक पार्क के सैम नील का हुआ निधन, परिवार वालों ने दिया अपडेट कुशा कपिला बोलीं- समय रैना दोस्त नहीं, घटिया जोक्स के बाद ब्लॉक किया, लेनी पड़ी थी थेरपी मोहम्मद रफी ने इस एक गाने के लिए जीता अपनी जिंदगी का पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड, पहचानिए सोनाक्षी सिन्हा का पपराजी पर निकला गुस्सा, कहा- जब तक आप नहीं जाओगे, मैं… नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म 'सिंग गीतम' की कहानी दिमाग में छपी रह जाएगी, कुबेर स्वामी का लगता है श्राप यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, जून के अंत की हीटवेव से कई मौतें वियतनाम से भारतीयों के पार्थिव शरीर आज लाए जाएंगे भारत, नौका पलटने से 15 लोगों की हुई थी मृ*त्यु SEBI ने कर्मचारियों के लिए सख्त किए सेवा नियम, शेयर निवेश पर बढ़ी पाबंदियां पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए साझा किया सुभाषितम्

खेल

प्रियांशु ने किया उलटफेर, सिंधु, प्रणय बाहर

07 जून, 2023 09:01 AM

सिंगापुर: ) युवा भारतीय शटलर प्रियांशु राजावत ने सिंगापुर ओपन 2023 में मंगलवार को बड़ा उलटफेर करते हुए जापान के कांता सुनेयामा को हरा दिया, जबकि भारत के शीर्ष शटलर एचएस प्रणय और पीवी सिंधु हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

विश्व रैंकिंग में 37वें नंबर के प्रियांशु ने मात्र 38 मिनट चले पुरुष एकल मुकाबले में 15वीं रैंक वाले सुनेयामा को 21-12, 21-15 से सीधे सेटों में मात देकर शीर्ष-16 में कदम रखा। हाल ही में ओर्लिन्स मास्टर्स का खिताब जीतने वाले प्रियांशु ने कुछ सप्ताह पहले सुनेयामा के हमवतन और विश्व नंबर 12 केंता निशिमोतो को मात देकर सभी को प्रभावित किया था। अगले चरण में प्रियांशु का सामना विश्व रैंकिंग में नंबर चार पर काबिज़ जापान के कोडाई नाराओका से होगा।

इसी बीच, सिंधु पहले चरण में जापान की अकाने यामागूची से 21-18, 19-21, 17-21 से हार गयीं, जबकि प्रणय को नाराओका के हाथों 15-21, 19-21 की करारी हार का सामना करना पड़ा।दूसरी ओर, अनुभवी भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल में जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

श्रीकांत ने थाईलैंड के कांटाफॉन वांगचारोएन को 43 मिनट में 21-15, 21-19 के स्कोर से हराया। अर्जुन और ध्रुव की भारतीय जोड़ी ने फ्रांस के लुकास कॉर्वी और रोनन लाबर को 42 मिनट में 21-16, 21-15 से परास्त किया। कुछ ही समय बाद, लक्ष्य सेन पहला गेम जीतने के बावजूद ताइवान के चाउ तिएन-चेन से हार गये। एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय शटलर को 21-18, 17-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अन्य महिला एकल मैचों में, साइना नेहवाल और आकर्षी कश्यप हारकर पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। नेहवाल को पूर्व विश्व नंबर एक थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के हाथों 13-21, 15-21 की हार मिली, जबकि आकर्षी को सुपनिदा केटथोंग ने 17-21, 9-21 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल