Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW ‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

दुनिया

प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया

08 सितंबर, 2026 03:50 PM

अमेरिकी साउथ कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कुख्यात नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहे एक तैरते आपूर्ति स्टेशन जहाज को रोक लिया। जांच और चालक दल को हिरासत में लेने के बाद जहाज को समुद्र में डुबो दिया गया। यूएस साउथकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में घटना की जानकारी साझा की।

कमांड ने पोस्‍ट में बताया क‍ि 7 सितंबर को यूएस साउदर्न कमांड के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध ड्रग तस्करी गतिविधियों का समर्थन कर रहे एक तैरते हुए आपूर्ति स्टेशन जहाज को सफलतापूर्वक रोक लिया।

बयान के अनुसार, खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह जहाज हिंसक नार्को-आतंकी संगठन लॉस चोनेरोस के लिए काम कर रहा था। जहाज पर मौजूद लोगों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जहाज की पूरी जांच करने और चालक दल को सुरक्षित उतारने के बाद अमेरिकी बलों ने उस जहाज को समुद्र में डुबो दिया। जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर ने कहा कि वह पश्चिमी गोलार्ध में ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाले लॉजिस्टिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सटीक और पेशेवर तरीके से अपने अभियान जारी रखे हुए है।

यह हवाई हमला नहीं था। अमेर‍िकी सेना ने जहाज पर चढ़कर तलाशी ली और जहाज को खाली करा दिया। सभी को जहाज से निकाल लिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से इक्वाडोर के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके बाद खाली जहाज को डुबो दिया गया। यह दूसरा ऐसा रिफ्यूलिंग जहाज है जिसे साउथ कमांड ने कुछ ही दिनों में नष्ट किया है। यह अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप और सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ का नशे के खिलाफ बड़े कैंपेन का हिस्सा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ईरान ने अमेरिका को दी ‘आर्थिक युद्ध’ की चेतावनी, होर्मुज में नए प्रतिबंधित की तैयारी

ईरान ने अमेरिका को दी ‘आर्थिक युद्ध’ की चेतावनी, होर्मुज में नए प्रतिबंधित की तैयारी

9/11 के बाद बदला आतंक का चेहरा, यूरोप में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा हिंसा का हिस्सा

9/11 के बाद बदला आतंक का चेहरा, यूरोप में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा हिंसा का हिस्सा

ईरान ने अपनी सैन्य नीति में किया बदलाव, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

ईरान ने अपनी सैन्य नीति में किया बदलाव, कहा- खतरा पैदा होने से पहले करेंगे कार्रवाई

H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर

H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

भारत-फ्रांस संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे: पीएम मोदी

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिकी दूतों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कीव में मुलाकात, शांति वार्ता पर चर्चा

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

Earthquake: अफगानिस्तान में फ‍िर हिली धरती, जमीन से 130 क‍िलोमीटर गहराई पर था केंद्र

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार

दक्षिण कोरिया से भारत को निर्यात में जबरदस्त उछाल, चिप डिमांड ने बढ़ाई रफ्तार