Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे, कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

28 फ़रवरी, 2026 12:25 PM

प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) के अनुसार, कल रविवार सुबह लगभग 11:45 बजे, पीएम मोदी पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके पश्चात, वे मदुरै के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर लगभग 3:00 बजे वे 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, शाम लगभग 4:00 बजे, प्रधानमंत्री मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

पुडुचेरी में प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक प्रगति, शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा और सस्टेनेबल ग्रोथ को गति देने वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

वह कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें पीएम ई-बस सेवा के तहत ई-बसों का परिचालन, स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (CITIIS) योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निर्मित आवास शामिल हैं। इसके साथ ही, वे पुडुचेरी सरकार की सीवरेज और जलापूर्ति क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में, वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कराईकल के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा हॉस्टल, जेआईपीएमईआर में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण तथा पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों व छात्रावासों का भी लोकार्पण करेंगे।

करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
पीएम मोदी 750 एकड़ में फैले करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसक अलावा पुडुचेरी क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने तथा जल आपूर्ति प्रणालियों में सुधार के उद्देश्य से विभिन्न जल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही, वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 41 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, पुडुचेरी में हेरिटेज टाउन (विरासत शहर) के विकास और मिष्टी (मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैंजिबल इनकम) योजना के अंतर्गत मैंग्रोव संरक्षण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इसके अतिरिक्त, वे जल आपूर्ति एवं स्वच्छता क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।

मदुरै में पीएम मोदी विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाना, आवागमन में सुधार लाना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देना है। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, यहां पीएम मोदी एनएच-332ए के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और एनएच-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन को फोर-लेन (चार-लेन) बनाने की आधारशिला रखेंगे। मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन के चार-लेन हो जाने से पुडुचेरी के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम कम करने में मदद मिलेगी और यात्रा के समय में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे एक घंटे का सफर मात्र 30 मिनट में पूरा हो सकेगा। यह परियोजना प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे मामल्लपुरम (महाबलीपुरम), कलपक्कम परमाणु ऊर्जा केंद्र और ऑरोविले जैसे प्रमुख गंतव्यों तक पहुँच सुगम होगी। साथ ही, यह तटीय गाँवों और विलुप्पुरम जिला मुख्यालय के बीच संपर्क को मजबूत करेगी और क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

एनएच-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन के फोर-लेन (चार-लेन) हो जाने से मदुरै, रामेश्वरम और धनुषकोडी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच और भी तेज व सुगम हो जाएगी। इस परियोजना से यात्रा के समय में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे एक घंटे का सफर घटकर मात्र 35 मिनट रह जाएगा। यह परियोजना मदुरै और रामेश्वरम के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, मदुरै और आईएनएस परुंडु हवाई अड्डों तथा पंबन और रामेश्वरम के छोटे बंदरगाहों को जोड़कर मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी। पीएम गति शक्ति के सिद्धांतों के अनुरूप, यह कॉरिडोर मत्स्य पालन क्लस्टरों, विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), एक मेगा फूड पार्क और टेक्सटाइल क्लस्टर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को एकीकृत करेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री राज्य में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार करने और रेल-आधारित कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न रेल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 8 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 8 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। तमिलनाडु के इन पुनर्विकसित स्टेशनों में मोरप्पुर, बोम्मिडी, श्रीविल्लिपुत्तूर, शोलावंदन, मनापराई, पोलाची जंक्शन, कराईकुडी जंक्शन, तिरुवरूर जंक्शन शामिल हैं। इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री-केंद्रित सुविधाओं के साथ उन्नत किया गया है, जिनमें स्थानीय वास्तुकला और सांस्कृतिक सौंदर्य का समावेश किया गया है। इन सुविधाओं में बेहतर एक्सेसिबिलिटी, उन्नत स्टेशन भवन, आधुनिक प्रतीक्षालय, लिफ्ट और एस्केलेटर, अपग्रेड किए गए प्लेटफॉर्म तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह रेल लाइन चेन्नई सबअर्बन रेल नेटवर्क की ऑपरेशनल एफिशिएंसी में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। इसके माध्यम से अतिरिक्त यात्री और मालगाड़ी सेवाओं के संचालन में सुगमता आएगी, जिससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, आईटी पेशेवरों, छात्रों और व्यापारियों सहित लाखों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ होगा।

तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटरों का उद्घाटन
तमिलनाडु में ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे। ये ट्रांसमीटर क्षेत्रीय कवरेज का विस्तार करेंगे, निर्बाध एफएम प्रसारण सुनिश्चित करेंगे और राज्य के कई जिलों में सार्वजनिक प्रसारण सेवाओं तक लोगों की पहुंच को बेहतर बनाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती