Saturday, June 27, 2026
BREAKING
सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है - डा. अर्चना गुप्ता श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी – अनिल विज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एचआरडी, जल प्रबंधन, नई शिक्षा नीति एवं आयुष्मान भारत योजना की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है : कुमारी सैलजा असंध के दो मिष्ठान भंडार मालिकों से बदमाशों द्वारा फिरौती की मांग करने से व्यापारी है भयभीत - अशोक बुवानीवाला गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य -कृष्ण कुमार बेदी सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल

राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के सामने उठाया हिन्दू मंदिरों पर हमले का मुद्दा

11 मार्च, 2023 07:14 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से आज द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हिन्दू मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान कहा कि भारत के लोगों की भावनाओं और चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है। यह आश्वासन दिया गया है कि भारतीयों की सुरक्षा को ऑस्ट्रेलिया विशेष प्राथमिकता देता है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। शुक्रवार को उनका राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय व प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

वार्ता के बाद संयुक्त वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री ने हिन्दू मंदिरों पर हमले के मुद्दे पर हुई चर्चा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह खेद का विषय है कि पिछले कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं।

आगे मोदी ने कहा कि स्वाभाविक है कि ऐसे समाचार भारत में सभी लोगों को चिंतित करते हैं, हमारे मन को व्यथित करते हैं। हमारी इन भावनाओं और चिंताओं को मैंने प्रधानमंत्री एल्बनीसि के समक्ष रखा और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा उनके लिए विशेष प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया की साझेदारी विश्व चुनौतियों और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। सुरक्षा सहयोग हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। आज हमारे बीच इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मैरीटाइम सिक्योरिटी और आपसी रक्षा व सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सुरक्षा एजेंसियों के बीच भी नियमित और उपयोगी सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है। हमने इसे अधिक सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पिछले साल लागू हुए व्यापार समझौते- ईसीटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के बेहतर अवसर खुले हैं। हमारी टीमें व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर भी काम कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि मई में क्वाड देशों की बैठक में शामिल होने प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जायेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री सितंबर में एक बार फिर जी-20 देशों के सम्मेलन में भाग लेने भारत आयेंगे। दोनों नेताओं ने वक्तव्य के दौरान इसकी भी जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब