Tuesday, June 16, 2026
BREAKING
सोने और चांदी में मुनाफावसूली, भाव 1.47 प्रतिशत तक लुढ़का टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे 'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज' गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर

16 जून, 2026 01:12 PM

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और हरियाणा सरकार के मंत्री श्याम सिंह राणा ने योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने योग को भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए गर्व का विषय है। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में इसे अपनाया और मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन संस्कृति को नई पहचान और मजबूती मिली है और योग उसी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया को भारत की ओर से दिया गया एक अनमोल उपहार है। योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को भी शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि योग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जो प्रयास किए गए, उनके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।

हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज के दौर में हर जिम्मेदार व्यक्ति पर काम का दबाव है और लोगों को विभिन्न प्रकार के तनावों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में तनावमुक्त रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। योग को हर व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति व्यस्त दिनचर्या के बीच केवल पांच मिनट का छोटा सा विराम लेकर योग या ध्यान करता है तो वह नई ऊर्जा और ताजगी के साथ अपने काम पर लौट सकता है।

वहीं, हरियाणा के मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को अनुशासित करने का माध्यम है। यह मानव जीवन के सभी पहलुओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर से जुड़ता है तो वह ईश्वर से भी जुड़ जाता है और वहीं से वास्तविक आनंद की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि एक छोटी सी खुशी की किरण भी लाखों दुखों और कठिनाइयों को दूर कर सकती है। उन्होंने योग को ऋषि-मुनियों द्वारा मानवता को दी गई अमूल्य देन बताते हुए कहा कि यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए लाभकारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा

युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा

IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना

IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना

अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये : अनिल विज

अम्बाला छावनी के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए मिलेगा एक-एक करोड़ रुपये : अनिल विज

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और परिश्रम से चलने वाला संगठन है: डा. अर्चना गुप्ता

हरियाणा के मुद्दों से ध्यान हटाकर पंजाब की राजनीति में क्यों व्यस्त हैं मुख्यमंत्री? : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के मुद्दों से ध्यान हटाकर पंजाब की राजनीति में क्यों व्यस्त हैं मुख्यमंत्री? : राव नरेंद्र सिंह

युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज

युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : अनिल विज

हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा सरकार रोहतक आगजनी से पीड़ित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी : नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, कहा-इससे लोगों को मिलेगी राहत

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, कहा-इससे लोगों को मिलेगी राहत

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा

मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा