Friday, September 18, 2026
BREAKING
सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज ₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें पंजाब : संगठन को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी, 20 सितंबर से डोर-टू-डोर अभियान अमृतसर एएसआई हत्या मामला: पंजाब के डीजीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, कांग्रेस-भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 'कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य नहीं', अमृतसर में एएसआई की हत्या पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी राघव चड्ढा ने 'आप' को 'एक्स गर्लफ्रेंड' बताकर किया कटाक्ष, कहा- कहीं अपने हाथ की नस न कांट लें पंजाब के बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, फेंके गए अंडे-टमाटर

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 स्वर्णिम वर्ष श्सेवा परमो धर्मश् का जीवंत प्रमाण : अनिल विज

18 सितंबर, 2026 07:03 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में गत देर सांय नेता जी सुभाष पार्क में हिस्सा लिया जहां हजारों की संख्या में लोगों ने दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क में नेता सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें सैल्यूट किया। इसके उपरांत पार्क के ओपन एयर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम सुभाष पार्क में एकत्रित हुए हैं और चारो तरफ रोशनी दिखाई दे रही है। यह रोशनी, दीये जो आज सारे देश में, हर गांव में, हर शहर, हर मोहल्ले में आज लोग आशीर्वाद का दीया जलाकर उस महान पुरूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं, जिनका जन्म 17 सितम्बर 1950 में हुआ था। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 17 सितंबर केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं बल्कि इस तारीख में जन्में नरेंद्र मोदी जी ने हमारी हजारों सालों की संस्कृति “सेवा परमो धर्म” उसे शाश्वत सच कर दिया। हम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जो अभियान चला रहे हैं यह उनके सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता, सार्वजनिक जीवन स्वच्छता, दृढता, मेहनत करके देश के लिए 25 वर्ष लगाए है उसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली ने सिद्ध कर दिया है कि कुछ असंभव नहीं है, आवश्यकता है आपके संकल्प, विश्वास और परिश्रम की। लक्ष्य कोई भी हो, उसको हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, लक्ष्य प्राप्त हो जाए तो भी, यदि लक्ष्य से चूक जाए तो भी मेहनत करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह करके उन ऊंचाईयों पर हमें पहुंचा दिया जहां बड़े-बड़े देशों का नाम लिया जाता है और आज हम उन देशों के साथ खड़े होते हैं। अभी ब्रिक्स सम्मेलन हुआ जिसमें विश्व की बड़ी-बड़ी ताकते हमारे प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर सारे विश्व को संदेश देने की कोशिश की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नजदीकी से देखा है, उनकी नीतियों ने हर वर्ग का जीवन बदला
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए काम किया है। बेटियों के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान की शुरूआत पानीपत से हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लाल किले की प्राचीर से जो पहला भाषण दिया उसमें उन्होंने उन्होंने स्वच्छता की बात कही, काश यह बात जो हमारे पहले प्रधानमंत्री थे उन्होंने कही होती तो आज हम कहीं के कहीं होते। महिलाओं के लिए इज्जत घर बनाकर दिए, गांव-गांव में बिजली पहुंचाई, महिलाओं को चूल्हे के धुंए से छुटकारा दिलाने हेतु उज्जवला योजना शुरू की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को नजदीकी से देखा है और देश की समस्याओं को वह अच्छी तरह से जानते हैं।

‘‘जब आतंकवाद के दौर में कन्याकुमारी से कश्मीर तक गूंजा तिरंगे का संकल्प’’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंच से पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए बताया कि “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुझे 1992 में मिलने का सौभाग्य मिला था, जब उस समय के भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी जी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने के लिए यात्रा निकाली थी। उस यात्रा के संयोजक नरेंद्र मोदी थे और मैं उस वक्त इस यात्रा को हरियाणा में सफल बनाने के लिए बनी केसरिया वाहनी का प्रदेश अध्यक्ष था। अम्बाला छावनी में उस समय हुई जनसभा में मंच पर मुझे भी बैठने का अवसर प्राप्त हुआ था और उस समय चित्र भी है”। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर सांझा भी की है।

उन्होंने कहा कि वह उग्रवाद का समय था और पंजाब से यात्रा को निकलकर कश्मीर तक जाकर तिरंगा फहराना संकल्प था कि बाधाएं जो भी आए हम लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है, हमारी पार्टी के संस्थापक दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं रहेंगे, यह कहते-कहते कश्मीर गए थे और बीच में अम्बाला छावनी रूक कर गए थे। हम उन्हीं की याद में बहुत बड़ी प्रतिमा जीटी रोड पर स्थित साइंस म्यूजियम में लगाने जा रहे हैं।

‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को एक झटके में हटाकर उठाया ऐतिहासिक कदम, उग्रवाद के खात्मे के साथ बयां हुई दृढ़ इच्छाशक्ति’’
कैबिनेट मंत्री अनिल ने कहा कि भाजपा की हमेशा से सोच रही कि कश्मीर हमारा है, वर्ष 1947 में जब देश आजाद हुआ यहां लगभग 550 रियासतें थी। सरदार पटेल ने इन रियासतों को भारत में विलय किया और इसी तरह कश्मीर के महाराज हरि सिंह ने भी हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर भारत का अंग था तो फिर कश्मीर में अनुच्छेद 370 क्यों लगाया गया। मंत्री विज ने कहा कि वर्ष 1970-71 में उन्होंने विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक शुरू किया और हम तब से कहते आ रहे हैं कि अनुछेद 370 हटनी चाहिए। इसके लिए हम लड़ते रहे कईं सरकारें आई और गई, लेकिन किसी ने भी अनुच्छेद 370 को खत्म नहीं किया। मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आते ही झटके से कश्मीर में अनुछेद 370 को खत्म करने का काम किया। यह है दृढ संकल्प, संकल्प से सिद्धि की ओर। आज जो भी कानून है वह सारे कश्मीर में लागू होते हैं और सारी योजनाओं का लाभ वहां नागरिकों को मिलता है। कश्मीर में आज उग्रवाद समाप्त हो सका है।

मोदी ने गरीबों का दर्द और देश का मान समझा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ ने पाकिस्तान को सिखाया सबक
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का बचपन गरीबी में बीता, उन्होंने देखा घर में क्या-क्या दिक्कते थी। घर में कोई बीमार होता तो घर की खुशिया उड़ जाती थी क्योंकि इलाज कराने के पैसे नहीं होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना शुरू की और आज लोगों को संतुष्टि है कि पांच लाख तक का मुफ्त ईलाज वो करा सकता है। उन्होंने हर गांव के आखिरी कोने तक बिजली पहुंचाई और हिंदुस्तान का मान बढ़ाया। पहले सीमा पार से आतंकी आते थे, गोलियां चलाते थे और हम केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित थे, मगर मोदी जी के राज में उग्रवादी कोई हरकत करते हैं तो आज हम उनके घर में जाकर उन्हें मारकर आते हैं। अभी बीते वर्ष आप्रेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया। यह है अंतर, और इसीलिए आज पूरे देश में उनका जन्मदिन रोशनी कर मनाया जा रहा है। आज जितनी खुशी उनके जन्मदिन पर हो रही है वह आज तक नहीं हुई।

अनिल विज का कांग्रेस पर तंज - कहा, “राजीव गांधी मानते थे ‘सिस्टम की कमजोरी’, मोदी ने रोकी भ्रष्टाचार की सेंध”
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रधानमंत्री ने योजनाएं चलाई। शासन-प्रशासन चलाने में भी मोदी जी ने टैक्नोलोजी का प्रयोग किया है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने एक ब्यान मे कहा था कि “हम केन्द्र से 100 रूपए भेजे जाते हैं तो पात्र व्यक्ति तक 15 रूपए ही पहुंचते हैं और बाकी के 85 रूपए सिस्टम खा जाता है“। मगर राजीव गांधी ने इसपर कुछ नहीं किया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने जन-धन खाते खुलवाकर योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी तक पहुंचाया और एक पैसा बीच में कोई खा नहीं सकता। यहीं कारण है कि विपक्षी पार्टियों के किले एक के बाद एक ध्वस्त हो गए हैं। मोदी जी की रहनुमाई में आज 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। प्रजातंत्र में सबसे बड़ी मोहर लोगों की होती है और लोगों ने वो मोहर भारतीय जनता पार्टी पर लगाई है।

‘‘सिर्फ पीएम मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सोचा’’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वो 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इतने प्रधानमंत्री देश में आए और किसी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की बात नहीं सोची, मगर नरेंद्र मोदी ने सोचा है कि हमने विकसित राष्ट्र बनाना है। नरेंद्र मोदी को जब प्रधानमंत्री बनाने का चयन हुआ तो गोवा में राष्ट्रीय समिति की बैठक हुई जिसके वह सदस्य थे और वो वहां मौजूद थे। एकमत से आवाज उठी थी कि मोदी जी को प्रधानमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करें तो हम कांग्रेस को खत्म कर सकते हैं और 2014 से जब हमने प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को खड़ा किया तो केंद्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, यूपी, बंगाल में हमारी सरकार है। उन्होंने कहा बोलने वाले गलत हो सकते हैं, मगर लोग गलत नहीं हो सकते जो बार-बार भाजपा पर मोहर लगा रहे हैं। उन्हें समझ आ गया कि काम करने वाली पार्टी केवल एक ही है। आगे भी पंजाब में चुनाव होंगे तो वहां भी भाजपा सरकार बनाएगी। आगे सारे प्रदेश मिलकर 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने आज सारे देश में सड़कों का जाल है, हम बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहे हैं, हम नए एयरपोर्ट बना रहे है और जल्द अम्बाला छावनी का एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी ने कहा था कि “अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी है क्योंकि अमेरिका अमीर देश है, मगर किसी अकलमंद ने इसका जवाब दिया कि अमेरिका की सड़कें अच्छी है इसलिए अमेरिका अमीर है”। उन्होंने कहा विकास के लिए हमें कनेक्टिविटी चाहिए और मोदी जी ने देश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ाया है ताकि हमारी अर्थव्यवस्था दुरुस्त रहे। हमारे देश की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 वृद्धि दर है जो बहुत बेहतर है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा आज हिंदुस्तान की जनता मोदी को आर्शीवाद दे रही है कि आप स्वस्थ रहे और इसी प्रकार काम करते रहे ताकि हमारा देश भी अग्रणी देशों में आ सके। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया जलाकर हिंदुस्तान के लोगों ने प्रधानमंत्री स्वस्थ रहे, उनकी दीर्घ आयु हो, उसकी कामना भी की है। वहीं, इस दौरान समूचे सुभाष पार्क में हजारों दीये जलाए गए जिससे पूरा पार्क रोशनी से सराबोर रहा। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर एसडीएम कनिका गोयल ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम कनिका गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा वरिष्ठ नेता कपिल विज, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, अजय बवेजा, आशीष अग्रवाल, विपिन्न खन्ना, किरणपाल चौहान, अतुल महेंद्रू, शैलेंद्र खन्ना, आरती सहगल, अनुज यादव, दीपक, अनिल बहल, सूरज राणा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’
वहीं, भाजपा अम्बाला छावनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अंबाला छावनी के ऐतिहासिक शहीदी स्मारक, नागरिक अस्पताल, अटल कैंसर केयर सेंटर, निर्माणाधीन एयरपोर्ट, बैंक स्क्वायर, निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय, सभी कम्युनिटी सेंटरों, धर्मशालाओं, घरों व अन्य कई स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। पार्टी के मीडिया प्रभारी बल्केश वत्स ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा पूरे सेवा पखवाड़े के रूप में 12 विभिन्न जन-सरोकार और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

सेवा, जनभागीदारी और समाज कल्याण का मजबूत माध्यम है सेवा संकल्प अभियान : रणबीर गंगवा

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा कदम, रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारियों को दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी : एसीबी प्रमुख चावला

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

₹10 हजार रिश्वत लेते हल्का फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, एसीबी ने भिवानी तहसील में की कार्रवाई

हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, FIR दर्ज न होने व लापरवाही बरतने पर दो अलग-अलग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

यूपीआई पर फीस आम आदमी के लिए महंगाई की नई चोट : भूपेंद्र हुड्डा

यूपीआई पर फीस आम आदमी के लिए महंगाई की नई चोट : भूपेंद्र हुड्डा

मोदी के जन्मदिन पर झज्जर जिला अस्पताल में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्व मंत्री धनखड़ ने किया शुभारंभ

मोदी के जन्मदिन पर झज्जर जिला अस्पताल में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्व मंत्री धनखड़ ने किया शुभारंभ

संगठनात्मक प्रदर्शन को और प्रभावी बनाएं, हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित : संजय दत्त

संगठनात्मक प्रदर्शन को और प्रभावी बनाएं, हर जिले की कार्य योजना हो स्पष्ट और परिणाम आधारित : संजय दत्त

संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह : नायब सिंह सैनी

संत बाबा ईशर सिंह जी ने नाम-सिमरन, गुरबाणी और सेवा के माध्यम से मानवता को दिखाई सही राह : नायब सिंह सैनी