Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय : अनिल विज

29 अप्रैल, 2026 07:58 PM

पानीपत : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल हो रहे घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये घटनाएं हताशा में रही है। विज पानीपत में मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल में आज हो रहे मतदान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भी देश में जहां-जहां चुनाव हुए जैसे कि हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र में चुनाव हुए हैं वहां पर भाजपा जीती है और अब भी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो भी घटनाएं हो रही है वह हताशा में हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोलकाता के लोग निर्भय होकर मतदान कर रहे हैं और इससे पहले निर्भीक होकर मतदान करते थे और यही कारण है कि अब बहुत ज्यादा मतदान हो रहा है।

पुलिस और अधिकारियों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां का जो क्रिमिनल कल्चर है वह बहुत पुराना है और कई सरकारों के समय का है लेकिन हमारे नेताओं ने कई मंचों से कहा है कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में रात के 2:00 बजे भी कोई भी महिला सुरक्षित आ - जा सकेगी।

राघव चड्ढा के भाजपा ज्वाइन करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके आने का लाभ होगा और राघव चड्ढा अकेले नहीं आए हैं, उनके साथ सात राज्यसभा सांसद भी इकट्ठे होकर आए हैं और आम आदमी पार्टी की गठरी फोड़ कर आए हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जो कुछ भी आज तक बोलती रही या दिखाती रही, और अन्ना हजारे के आंदोलन से मिले समर्थन को चुरा कर यह आम आदमी पार्टी बनी थी और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर बनी थी लेकिन अब उनके सांसद ही कह रहे हैं कि अपने मुद्दे से आप पार्टी वाले हट चुके हैं तथा यह पार्टी अपने मुद्दे से दूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन सभी सांसदों की सदस्यता को राज्यसभा के अध्यक्ष ने मान्यता दे दी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित