Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली देश की तस्वीर, 1.2 करोड़ घरों से बढ़ी लोगों की समृद्धि : एसबीआई रिपोर्ट

15 अक्टूबर, 2025 09:44 PM

देश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) और इसके दूसरे चरण PMAY-U 2.0 के तहत 25 अगस्त 2025 कुल 1.2 करोड़ मकानों को मंजूरी दी जा चुकी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों के जीवन में आर्थिक बदलाव और संपन्नता का प्रतीक बनकर उभरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना ने लोगों में वित्तीय स्थिरता, खर्च करने की क्षमता और सुख-सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्य कांति घोष के मुताबिक मंजूर किए गए मकानों में से 75 प्रतिशत मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों-आंध्र प्रदेश, बिहार और हरियाणा में प्रगति दर 60 प्रतिशत से कम है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की शुरुआत 1 सितंबर 2024 को हुई थी, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले 1 करोड़ पात्र परिवारों को केंद्रीय सहायता प्रदान करना है, ताकि हर नागरिक बेहतर जीवन स्तर का आनंद ले सके। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के उन परिवारों के लिए है, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है।

रिपोर्ट में बताया गया कि योजना के तहत ‘नॉर्मलाइज्ड शैनन एंट्रॉपी स्कोर’ 0.84 है, जो यह दर्शाता है कि मकान निर्माण का लाभ देशभर में समान रूप से फैला हुआ है। यहां तक कि कम आय वाले राज्यों में भी योजना के तहत सक्रिय भागीदारी देखी गई है। शैनन एंट्रॉपी एक सांख्यिकीय माप है जो किसी परिणाम में असमानता या अनिश्चितता को दर्शाता है।

एसबीआई की रिपोर्ट बताती है कि पीएम आवास योजना का असर घरेलू खर्च के पैटर्न पर भी सकारात्मक रहा है। योजना के लाभार्थियों में डेबिट कार्ड (अनिवार्य खर्च) और यूपीआई लेनदेन (वैकल्पिक खर्च) दोनों में वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे निचले 25 प्रतिशत खर्च करने वाले परिवारों में डेबिट कार्ड के माध्यम से खर्च में इजाफा हुआ है, जो यह दिखाता है कि सब्सिडी वाले आवास ऋण मिलने से उनकी वित्तीय आजादी बढ़ी है। ये परिवार यह महसूस कर रहे हैं कि उनके आवास खर्च बाजार दरों की तुलना में काफी कम हैं, जिससे उनमें ‘वेल्थ इफेक्ट’ यानी संपन्नता की भावना बढ़ी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम आवास योजना की किस्त मिलने के बाद महिला उधारकर्ताओं में वैकल्पिक खर्च (डिस्क्रिशनरी स्पेंडिंग) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही सभी आयु वर्गों और शहरी व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यूपीआई लेनदेन में भी तेजी आई है। यह रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल ‘हर परिवार को घर’ देने की दिशा में काम कर रही है, बल्कि यह देश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बन चुकी है।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित