Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: दिग्विजय चौटाला

30 जून, 2025 01:22 PM

सिरसा।(सतीश बंसल)। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और यही कारण है कि आज प्रतिदिन हरियाणा में प्रतिदिन तीन मर्डर की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस दिशाहीन सरकार के समय में प्रदेश का हर वाशिंदा खौफ के साए में जीने को विवश है। वे रविवार को युवा जोड़ो अभियान के तहत सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां हलके में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने अपने अभियान की शुरूआत सिरसा शहर में जेजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता लक्की चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम से की। इसके बाद वे अलीमोहम्मद, नहराणा, रामपुरा ढिल्लों, मल्लेकां, ऐलनाबाद, गांव बणी, बालासर व सुल्तानपुरिया में भी पहुंचे और काफी संख्या में युवाओं को जेजेपी से जोड़ा। इस दौरान युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने वर्तमान भाजपा सरकार की बेकायदगियों पर कहा कि आज सरकार ने पहले से महंगाई के बोझ तले जीवन गुजार रही जनता पर बिजली के रेट बढ़ाकर उनकी कमर पूरी तरह से तोड़ दी है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बिजली के बढ़े हुए रेट वापिस नहीं लिए तो जेजेपी प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। बिजली के बेतहाशा रेट बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी से लेकर व्यापारी तक की जेब पर डाका डाला है। प्रदेश में स्थिति की गंभीरता का आंकलन इसी बात से किया जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर हत्या, लूटपाट, डाकाजनी जैसी घटनाओं को सार्वजनिक रूप से अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से पंगु साबित हो रहा है। सरकार की विफलता का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि सरकार 6 साल में सीईटी कंडक्ट नहीं करवा पाई। अब तिथि निकाली है तो पहले फर्जी पोर्टल सामने आ गया और असली पोर्टल पर आवेदन जमा ही नहीें हो पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सही मायने में विकसित डगर पर ले जाने के लिए प्रदेशवासी पुन: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अपना विकल्प मान रहे हैं। मतदाताओं को समझ आ गया है कि लंबे समय तक प्रदेश की कोई सेवा कर सकता है तो वे केवल दुष्यंत चौटाला ही हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ही 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षण की आवाज उठाने का काम किया, हालांकि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अगर यह आरक्षण लागू हो जाता है तो आने वाली युवा पीढ़ी दुष्यंत को याद करेंगे। महिलाओं को पंचायत में आरक्षण दिलाने का काम भी दुष्यंत चौटाला ने ही किया था। जेजेपी नेता ने कहा कि हम पार्टी की नींव को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जो कार्यकर्ता रूठ गए थे, वे वापिस लौट रहे हैं और आए दिन नई ज्वाईनिंग हो रही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर जेजेपी संगठन को मजबूती से खड़ा किया जा रहा है और इस कड़ी में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है, खासकर युवाओं को इसमें अधिमान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, राजेंद्र लितानी, धर्मपाल वर्मा, हरिसिंह भारी, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, हल्काध्यक्ष अजब ओला, पवन शेरपुरा, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां, एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम, पूर्व हलका प्रधान सुधीर कूकना, फतेहाबाद से जतिन खिलेरी, रणदीप सिंह मट्टदादू, लक्की चौधरी, मुकेश चोयल, जेनाराम, हरिसिंह थकान, विनोद बिजारणिया, कादर खान, यूसुफ खान, बलकरण भंगू, अमन गिल, हनुमान शर्मा, सरपंच राजेश सहारण, शांतनु बिश्रोई, सुरजीत ढिल्लों, राजेंद्र ढिल्लों, नवप्रीत सिंह, मंगतराम बिजारणियां, विनोद बिजारणियां, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, हरबेल सिंह खाजाखेड़ा, संदीप भाटी, अंजनी लड्ढा, गौरीशंकर लड्ढा, अमन मट्टदादू, गौरीशंकर बूमरा, दीपक भाटिया, कुलदीप थिराज, कुलदीप जांगू, अजय सिहाग सहित जेजेपी के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता